फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

National Youth Day 2025 Quotes: आज है स्वामी विवेकानंद की जयंती, पढ़ें उनके अनमोल वचन

Sun, 12 Jan 2025 10:33 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

National Youth Day Quotes in Hindi: स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है और इस मौके पर उनके संदेश को युवाओं तक पहुंचाकर सत्कर्म के लिए प्रेरित किया जाता है। यहां स्वामी विवेकानंद जी के युवाओं के नाम संदेश दिए जा रहे हैं, जो उनके अनमोल विचार भी हैं।
विज्ञापन
1 of 10
स्वामी विवेकानंद के अनमोल वचन - फोटो : Amar Ujala
Swami Vivekananda Quotes in Hindi: स्वामी विवेकानंद की जयंती 12 जनवरी को मनाई जा रही है। स्वामी विवेकानंद भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और मानवता के प्रतीक थे। उनका जीवन और उनके विचार पूरी दुनिया में प्रेरणा का स्रोत बन गए। उन्होंने भारतीय दर्शन, वेदांत और योग को पश्चिमी देशों में प्रस्तुत किया और भारत को विश्व पटल पर गौरवान्वित किया। विवेकानंद जी ने अमेरिका के शिकागो शहर में हुई विश्व धर्म सभा को संबोधित किया और अपने ओजस्वी भाषण से हर किसी को प्रभावित किया। स्वामी विवेकानंद ने युवाओं को आत्मनिर्भर बनने और अपने भीतर विश्वास रखने की प्रेरणा दी। उनका कहना था,
 
"उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए।"  

उन्होंने युवाओं को शिक्षा का महत्व,कर्मयोग का सिद्धांत सिखाया। उनके विचार युवाओं को कठिन परिस्थितियों में भी सकारात्मक सोच बनाए रखने की प्रेरणा देते हैं। स्वामी विवेकानंद का जीवन और उनके विचार आज भी युवाओं को प्रेरित करते हैं। इसीलिए स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है और इस मौके पर उनके संदेश को युवाओं तक पहुंचाकर सत्कर्म के लिए प्रेरित किया जाता है। यहां स्वामी विवेकानंद जी के युवाओं के नाम संदेश दिए जा रहे हैं, जो उनके अनमोल विचार भी हैं।
विज्ञापन

2 of 10
स्वामी विवेकानंद के युवाओं के लिए संदेश - फोटो : Amar Ujala

जैसा तुम सोचते हो, वैसे ही बन जाओगे।
खुद को निर्बल मानोगे तो निर्बल और सबल मानोगे तो सबल ही बन जाओगे।

 
विज्ञापन

3 of 10
स्वामी विवेकानंद के युवाओं के लिए संदेश - फोटो : Amar Ujala

सबसे बड़ा धर्म है अपने स्वभाव के प्रति सच्चा होना।
स्वयं पर विश्वास करो।

 

4 of 10
स्वामी विवेकानंद के युवाओं के लिए संदेश - फोटो : Amar Ujala

बस वही जीते हैं, जो दूसरों के लिए जीते हैं।
विज्ञापन

5 of 10
स्वामी विवेकानंद के युवाओं के लिए संदेश - फोटो : Amar Ujala

लोग तुम्हारी स्तुति करें या निंदा,
लक्ष्य तुम्हारे ऊपर कृपालु हो या न हो,
तुम्हारा देहांत आज हो या युग में,
तुम न्यायपथ से कभी भ्रष्ट न हो।
विज्ञापन

6 of 10
स्वामी विवेकानंद के युवाओं के लिए संदेश - फोटो : Amar Ujala

जब तक जीना, तब तक सीखना।
अनुभव ही जगत में सर्वश्रेष्ठ शिक्षक है।
विज्ञापन

7 of 10
स्वामी विवेकानंद के युवाओं के लिए संदेश - फोटो : Amar Ujala

किसी दिन जब आपके सामने कोई समस्या न आए,
तो आप सुनिश्चित हो सकते हैं कि आप गलत मार्ग पर चल रहे हैं।

8 of 10
स्वामी विवेकानंद के युवाओं के लिए संदेश - फोटो : Amar Ujala

जितना बड़ा संघर्ष होगा,
जीत उतनी ही शानदार होगी।

9 of 10
स्वामी विवेकानंद के युवाओं के लिए संदेश - फोटो : Amar Ujala

जो कुछ भी तुम्हें कमजोर बनाता है- शारीरिक, बौद्धिक या मानसिक,
उसे जहर की तरह त्याग दो।
विज्ञापन

10 of 10
स्वामी विवेकानंद के अनमोल वचन - फोटो : Amar Ujala

उठो, जागो और तब तक नहीं रुको,
जब तक लक्ष्य ना प्राप्त हो जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें