फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy Maha Navami 2021: इन खास संदेशों के जरिए इस महानवमी अपने प्रियजनों को भेजें शुभकामना संदेश

Thu, 14 Oct 2021 08:06 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
महानवमी 2021: महानवमी के शुभकामना संदेश - फोटो : Amar ujala
नवरात्रि 2021 का ये आखिरी दिन है, जिसे हम महानवमी के रूप में जानते और मनाते हैं। इस साल ये दिन 14 अक्टूबर 2021 को आया है। इस दिन मा के नवम स्वरूप मा सिद्धदात्री की पूजा अर्चना पूरे विधि-विधान के साथ होती है। इस दिन लोग सुबह जल्दी उठकर, स्नान करके मां की पूजा करते हैं, मां के लिए भोग तैयार कर उन्हें भोग भी लगाते हैं। साथ ही इस दिन लोग नौ कन्याओं को अपने-अपने घर में खिलाते भी हैं, जिसे हम कन्या पूजन के रूप में जानते हैं। वहीं, इस दिन लोग अपनों को और अपने प्रियजनों को महानवमी के पावन दिन की शुभकामनाएं देते हैं। आज के दौर में लोग अपनों को खूबसूरत शुभकामना संदेश भेजते हैं। ऐसे में हम आपको महानवमी के कुछ शुभकामना संदेश के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप अपनों को भेज सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
महानवमी 2021: महानवमी के शुभकामना संदेश - फोटो : Amar ujala
मैया की कृपा से बन रहे हैं सभी के बिगड़े काम
मैया ही पालनहार, रखना अपनी कृपा हम पर हर बार।

महानवमी की शुभकामनाएं!
विज्ञापन

3 of 6
महानवमी 2021: महानवमी के शुभकामना संदेश - फोटो : Amar ujala
देवी के कदम आपके घर में आएं
आप खुशहाली से नहाएं
और परेशानियां आपसे आंखें चुराएं।

महानवमी की शुभकामनाएं!

4 of 6
महानवमी 2021: महानवमी के शुभकामना संदेश - फोटो : Amar ujala
मां की ज्योति से प्रेम मिलता है
सबके दिलो को आनंद मिलता है
जो भी जाता है माता के द्वार
उसे कुछ न कुछ जरूर मिलता है।

महानवमी की शुभकामनाएं!
विज्ञापन

5 of 6
महानवमी 2021: महानवमी के शुभकामना संदेश - फोटो : Amar ujala
खुशियों और आपका, जन्म-जन्म का साथ हो
सभी की जुबान पर आपकी हंसी की बात हो
जीवन में कभी कोई मुसीबत आए भी तो
सर पर आपके मां दुर्गा का सदा हाथ हो।

महानवमी की शुभकामनाएं!
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
महानवमी 2021: महानवमी के शुभकामना संदेश - फोटो : Amar ujala
नव शक्ति, नव चेतना
नव उत्थान, नव भक्ति
नव आराधना, नव कल्याण
नव ज्योत्सना, नव कल्पना और नव निर्माण
नवमी के पावन पर्व पर पूरी हो आपकी हर मनोकामना।

महानवमी की शुभकामनाएं!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें