Happy International Men's day 2023 Wishes: समाज के विकास में महिलाओं और पुरुषों दोनों का अहम योगदान है। विश्व भर में महिला सशक्तिकरण पर बल दिया जाता है लेकिन पुरुषों के स्वास्थ्य और उन्नति पर भी ध्यान दिए जाने की जरूरत है। पुरुषों के मानसिक विकास, सकारात्मक गुणों की सराहना और लैंगिग समानता के उद्देश्य से हर साल 19 नवंबर को अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस मनाया जाता है।
अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस के मौके पर अपने जीवन से जुड़े पुरुष, जैसे पिता, भाई, दोस्त, प्रेमी, पति या बेटे आदि को खास महसूस करा सकते हैं। उन्हें ये बता सकते हैं कि वह आपके जीवन में कितने अहम हैं। अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस के मौके पर अपने जीवन में शामिल मर्दों को भेजें ये सुंदर संदेश।