IND vs AUS World CUP 2023 Final : इंतजार खत्म हो गया है। आज यानी 19 नवंबर, रविवार को एक दिवसीय क्रिकेट विश्व कप 2023 का फाइनल मैच अहमदाबाद में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा। वर्ल्ड कप के फाइनल को लेकर सभी उत्साहित हैं। देशवासी टीम इंडिया की जीत की दुआएं मांग रहे हैं। टीम इंडिया के मौजूदा फाॅर्म को देखते हुए लोग विश्व कप के फाइनल में भारत की जीत को लेकर आश्वस्त हैं, हालांकि ऑस्ट्रेलिया की चुनौती को आसान नहीं मान रहे। इस दौरान लोग सोशल मीडिया जैसे, व्हाट्सअप, फेसबुक, इंस्टाग्राम व ट्विटर के माध्यम से भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया विश्व कप फाइनल मैच पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और मैच में जीत के लिए टीम इंडिया को शुभकामनाएं भेज रहे हैं।
अगर आप भी टीम इंडिया को विश्व कप के फाइनल मैच के लिए गुड लक कहना चाहते हैं, तो यहां दिए सुंदर वॉलपेपर को डाउनलोड करें। सोशल मीडिया पर खिलाड़ियों को टैग करते हुए इन वॉलपेपर को अपलोड करें और भारतीय क्रिकेट टीम को #JaiHo #WorldCup2023 हैशटैग के साथ फाइनल के लिए शुभकामनाएं दें।