प्यार के रंगों से भरा होली का त्योहार कल यानी की 10 तारीख को मनाया जाएगा। मदमस्त, अल्हड़ और जीवन से सराबोर यह त्योहार अपनों को बेहद करीब लाता है। भारतीय संस्कृति और परंपरा में होली का अपना महत्व है। चार प्रमुख राष्ट्रीय पर्वों होली सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला और हर वर्ग के लोगों को रास आता है।
खास बात यह है कि यह पर्व अपनी तरह से देश की अलग-अलग संस्कृति में बेहद अनूठी तरह से मनाया जाता है। होली के रंग हजार हैं और इन रंगों में फैली देश की रंग-बिरंगी संस्कृति की मिठास। जाहिर है ऐसे में होली हमारे लिए महत्वपूर्ण हो जाती है।
दरअसल, होली रंगों का त्योहार है। मिलजुल कर खुशियां बांटने का त्योहार है। ऐसे में हर कोई होली के दिन रंगों की मस्ती में डूबने से पहले अपने जानने वालों को शुभकामनाएं देना चाहता है। इसी रंग-बिरंगे और प्यार से भरे त्योहार की खुशियों को साझा करने के लिए आप इन शानदार वॉलपेपर्स के जरिए दोस्तों और रिश्तेदारों तक अपनी भावनाएं पहुंचा सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 7
होली 2020
- फोटो : अमर उजाला
खा के गुजिया, पी के भंग,
लगा के थोड़ा-थोड़ा सा रंग,
बजा के ढोलक और मृदंग,
खेलें होली हम तेरे संग...
विज्ञापन
3 of 7
होली 2020
- फोटो : अमर उजाला
राधा का रंग और कान्हा की पिचकारी,
प्यार के रंग से रंग दो दुनिया सारी,
ये रंग न जाने कोई जात न कोई बोली,
मुबारक हो आपको रंग भरी होली हैप्पी होली 2020
4 of 7
होली 2020
- फोटो : अमर उजाला
वो गुलाल की ठंडक,
वो शाम की रौनक,
वो लोगों का गाना,
वो गलियों का चमकना,
वो दिन में मस्ती,
वो रंगों की धूम,
होली आ गई है... होली है...! हैप्पी होली 2020
विज्ञापन
5 of 7
होली 2020
- फोटो : अमर उजाला
आज मुबारक, कल मुबारक,
होली का हर पल मुबारक,
रंग बिरंगी होली में,
होली का हर रंग मुबारक
विज्ञापन
6 of 7
होली 2020
- फोटो : अमर उजाला
तुम भी झूमे मस्ती में,
हम भी झूमे मस्ती में,
शोर हुआ सारी बस्ती में,
झूमे सब होली की मस्ती में... हैप्पी होली 2020