फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2020: होली के उत्साह में बच्चों से न हो ये गलतियां, कुछ इस तरह रखें उनका ध्यान

Mon, 09 Mar 2020 02:55 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
होली
होली रंगों का त्योहार है, खुशियों का त्योहार है व खाने-पीने का त्योहार है। इस खास मौके पर बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी उत्साहित रहते हैं। बच्चे किसी भी त्योहार को लेकर अति उत्साह में रहते हैं। पिचकारी और रंग लेकर वो सड़कों पर निकल जाते हैं। पर उनके इस उत्साह में कहीं आपकी लापरवाही खलल न डाल दे। इसके लिए आपको कई सावाधानियां बरतने की जरूरत है ताकि बच्चों का यह त्योहार खुशियों से भरपूर हो। आइए जानते हैं होली के दौरान बच्चों को लेकर किस तरह की सावधानी बरतनी चाहिए।
विज्ञापन

2 of 5
होली
गुब्बारों से दूर रखें
पानी से व रंगों से भरे गुब्बारों से होली खेलने में बच्चों को बहुत मजा आता है। लेकिन ये आनंद कहीं दर्द में न बदल जाए इसका ख्याल आपको रखना है। इसके लिए आप बच्चों को गुब्बारे से न खेलने की सलाह दें जबकि उन्हें पिचकारी से खेलने की सलाह दीजिए।
विज्ञापन

3 of 5
holi
केमिकल कलर से बचाएं
आजकल अधिकांश केमिकलयुक्त रंगों का इस्तेमाल किया जाता है। इसलिए केमिकलयुक्त रंग बच्चों की आंखों में पहुंचकर नुकसान न पहुंचाएं इसके लिए बच्चों को कलरफुल और फंकी गॉगल्स पहनाएं। इससे बच्चे स्टाइलिश भी दिखेंगे । इसके अलावा बच्चों को फुल बांह के कपड़े पहनाएं। त्वचा ढंकी रहने से वह कलर्स के संपर्क में कम आएंगे।

4 of 5
holi 2020 - फोटो : holi 2020
ऑर्गेनिक कलर का इस्तेमाल करते वक्त बरतें सावधान
ऑर्गेनिक कलर, केमिकल फ्री होते हैं। होली खेलने के दौरान अगर रंग मुंह में चला जाए तो ये खतरनाक साबित हो सकता है। सिंथेटिक कलर हो या फिर ऑर्गेनिक कलर  मुंह में चले जाने के कारण फूड प्वॉाजनिंग और इंफेक्शन होने का खतरा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
holi - फोटो : holi
होली मनाने के दौरान आप अपने बच्चों पर जरूर ध्यान दें। ताकि आपकी नजर उनके पर बनी रहे। होली के दौरान अगर कोई भी इमरजेंसी होने पर आप बच्चे के पास तुरंत पहुंच जाएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें