फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy Durga Ashtami 2021: दुर्गाष्टमी के इस खास मौके पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश, बरसेगा मां का आशीर्वाद

Wed, 13 Oct 2021 09:01 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
दुर्गाष्टमी 2021 की शुभकामनाएं - फोटो : Amar ujala
हर साल की तरह इस साल भी नवरात्रि का पावन पर्व बड़ी ही धूमधाम से मनाया जा रहा है और आज यानी 13 अक्टूबर 2021 को दुर्गाष्टमी मनाई जा रही है। इस दिन का नवरात्रि में खास महत्व होता है। कई लोग इस दिन कन्याओं का पूजन करते हैं और उन्हें खाना खिलाते हैं। हालांकि, कई लोग ठीक ऐसा ही नवमी के दिन करते हैं। इस दिन भक्त सुबह जल्दी उठकर मां की पूजा अर्चना करते हैं और फिर स्वादिष्ट भोग बनाकर मां को भोग भी लगाते हैं। इस दिन लोग नए कपड़े पहनते हैं और अपने-अपने घर कन्या पूजन भी करते हैं। लेकिन इसके अलावा भी कुछ ऐसा है, जो इस दिन किया जाता है और वो है लोग अपनों को दुर्गाष्टमी की शुभकामनाएं देते हैं। तो चलिए हम आपको कुछ शुभकामना संदेश बताते हैं। जो आप अपनों को इस दुर्गाष्टमी पर भेज सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में शुभकामना संदेश देख सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
दुर्गाष्टमी 2021 की शुभकामनाएं - फोटो : Amar ujala
पहले मां की पूजा, सबकुछ उसके बाद
आपके साथ सदा रहे, माँ का आशीर्वाद।

दुर्गाष्टमी 2021 की शुभकामनाएं!
विज्ञापन

3 of 5
दुर्गाष्टमी 2021 की शुभकामनाएं - फोटो : Amar ujala
सरस्वती का हाथ हो मां गौरी का साथ हो,
गणेश का निवास हो,
और मां दुर्गा के आशीर्वाद से
आपके जीवन में प्रकाश ही प्रकाश हो।

दुर्गाष्टमी 2021 की शुभकामनाएं!

4 of 5
दुर्गाष्टमी 2021 की शुभकामनाएं - फोटो : Amar ujala
कुमकुम भरे कदमों से आए मां दुर्गा आपके द्वार
सुख संपत्ति मिले आपको अपार।

दुर्गाष्टमी 2021 की शुभकामनाएं!
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दुर्गाष्टमी 2021 की शुभकामनाएं - फोटो : Amar ujala
हे मां दुर्गा तू मुझे शक्ति दे,
दिल में सदा तू भक्ति दे।
करूं पूजा तेरी मैं हर दम,
सभी बंधनों से तू मुझे मुक्ति दे।
महाष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं।

दुर्गाष्टमी 2021 की शुभकामनाएं!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें