फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: लग्जरी कारों के शौकीन हैं शाहिद कपूर, रहते हैं इस महल जैसे आलीशान घर में

Tue, 12 Oct 2021 11:22 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
शाहिद कपूर की लाइफस्टाइल - फोटो : Facebook/Shahid Kapoor
बॉलीवुड जगत में कई ऐसे अभिनेता हैं, जिनकी अदाकारी को दर्शक बार-बार बड़े पर्दे पर देखना पसंद करते हैं और इन्ही में से एक हैं बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर। शाहिद अपनी कमाल की एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं और अब तक कई सुपर डुपर हिट फिल्में दे चुके हैं। जितना पसंद शाहिद कपूर की फिल्मों को किया जाता है, लोग उतना ही पसंद उनको भी करते हैं। सोशल मीडिया पर भी शाहिद की पोस्ट को काफी प्यार मिलता है। लेकिन इन सबके अलावा भी शाहिद एक चीज के लिए और जाने जाते हैं और वो है उनकी लाइफस्टाइल। शाहिद ने अपनी कड़ी मेहनत के दम पर आज एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। उन्हें देखकर हर कोई उनकी तरह बनने के ही सपने भी देखता है। लेकिन बात जब शाहिद की लाइफस्टाइल की होती है, तो वो बड़े से बड़े लोगों को पीछे छोड़ते हुए नजर आते हैं। तो चलिए आपको शाहिद कपूर के बारे में कुछ खास बातें बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 8
शाहिद कपूर की लाइफस्टाइल - फोटो : iStock
ऐसी है डाइट
  • शाहिद कपूर पूरी तरह शाकाहारी हैं और वे खुद को फिट रखने के लिए हेल्दी डाइट फॉलो करते हैं। शाहिद प्रोटीन और विटामिन से भरपूर फूड का ही सेवन करना पसंद करते हैं।
विज्ञापन

3 of 8
शाहिद कपूर की लाइफस्टाइल - फोटो : Facebook/Shahid Kapoor
नशे से रहते है दूर
  • भले ही आपने कबीर सिंह समेत कई अन्य फिल्मों में शाहिद को धूम्रपान और अल्कोहल का सेवन करते हुए देखा होगा, लेकिन असल जिदंगी इसके बिल्कुल उलट है। अपने एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि, "मैंने शराब नहीं पी है। मैं कभी का बार धूम्रपान करता हूं। मैं खुद को धूम्रपान न करने वाला व्यक्ति मानता हूं, लेकिन मैं धूम्रपान के चरणों से गुजरा हूं।"

4 of 8
शाहिद कपूर की लाइफस्टाइल - फोटो : Facebook/Shahid Kapoor
100 बार हुए थे रिजेक्ट
  • अपने एक इंटरव्यू में शाहिद कपूर ने बताया था कि उन्हें 100 बार फिल्म रोल के लिए मना किया गया था। वे ऑडिशन तो देते थे, लेकिन उनको फिल्मों में लिया नहीं जाता था। ऐसे में समझा जा सकता है कि शाहिद के पिता मशहूर एक्टर-डायरेक्टर पंकज कपूर के बेटे हैं, लेकिन उन्होंने कभी फिल्मों में आने के लिए उनके नाम का इस्तेमाल नहीं किया।
विज्ञापन

5 of 8
शाहिद कपूर की लाइफस्टाइल - फोटो : Facebook/Shahid Kapoor
राधा स्वामी का सत्संग लिया
  • शाहिद ने अपने पिता पंकज कपूर द्वारा गिफ्ट की गई पुस्तक 'फेयर लाइफ इज फेयर बाय ब्रायन हाइन्स' पढ़कर ये फैसला किया और एक दशक पहले शाकाहारी बन गए। शाहिद राधा स्वामी के सत्संग में जाते हैं और साथ ही जो लोग पशुओं को बचाने का काम करते हैं और वे उनका साथ भी देते हैं।
विज्ञापन

6 of 8
शाहिद कपूर की लाइफस्टाइल - फोटो : pixabay
ऐसा है कार कलेक्शन
  • शाहिद कपूर के पास एक से बढ़कर एक लग्जरी व महंगी कारें हैं। उनके पास लगभग 1.30 करोड़ रुपये वाली मर्सिडीज बेंज एमजी एस400, लगभग 1.58 करोड़ रुपये वाली पोर्शे कैनिन, लगभग 1.37 करोड़ रुपये की जगुआर एक्सकेआर, लगभग 1.82 करोड़ रुपये वाली रेंज रोवर वोग, लगभग 93.25 लाख रुपये वाली मर्सिडीज जीएलएस 350डी और लगभग 77 लाख रुपये वाली मर्सिडीज जीएलसी 300 जैसी लग्जरी कारें हैं।
विज्ञापन

7 of 8
शाहिद कपूर की लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/Shahid Kapoor
घर नहीं ये महल है
  • शाहिद मुंबई के जुहू स्थित घर में रहते हैं और ये समंदर किनारे स्थित है। इस घर में सारी सुख-सुविधाएं मौजूद हैं। यहां वे अपनी पत्नी मीरा राजपूत और दोनों बच्चों के साथ रहते हैं। वहीं, जब शाहिद ने कुछ साल पहले ये घर खरीदा था, तब ये लगभग 30 करोड़ रुपये का था।
विज्ञापन

8 of 8
शाहिद कपूर की लाइफस्टाइल - फोटो : Facebook/Shahid Kapoor
इतनी है नेट वर्थ
  • बात अगर शाहिद कपूर की संपत्ति की करें, तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी नेट वर्थ 36 मिलियन यानी लगभग 260 करोड़ रुपये के आसपास है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें