इन दिनों हर तरफ धूम है, क्योंकि दिवाली जैसा बड़ा त्योहार जो आ गया है। हर साल की तरह इस साल भी दिवाली का त्योहार बेहद ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। दिवाली कार्तिक मास की अमावस्या के दिन मनाई जाती है और इस साल दिवाली का त्योहार 4 नवंबर 2021 के दिन मनाया जा रहा है। इस दिन लोग नए कपड़े पहनते हैं, मां लक्ष्मी की पूजा पूरे विधि-विधान से करते हैं, उनसे आशीर्वाद लेते हैं, अपनों को प्रसाद बांटते हैं और साथ ही इस दिन आतिशबाजी भी खूब होती है। हालांकि, दिल्ली जैसी जगहों पर प्रदूषण की वजह से ऐसा नहीं होता है। लेकिन इन सबके अलावा इस दिन लोग अपनों को दिवाली के शुभकामना संदेश भी भेजते हैं। ऐसे में हम आपको कुछ खास संदेशों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप इस दिवाली अपनों को भेज सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में। आप अगली स्लाइड्स में दिवाली के शुभकामना संदेश देख सकते हैं...