फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2021: दिवाली पर घर की सफाई करने के ये चार तरीके आएंगे काम, खूबसूरती से चमक उठेगा घर

Thu, 04 Nov 2021 12:18 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
दिवाली 2021 घर की साफ सफाई - फोटो : pixabay
इस दिवाली 4 नवंबर को है। दिवाली के मौके पर धूम धड़ाम वाला माहौल होता है। इस दीपों के उत्सव में लक्ष्मी गणेश की पूजा होती है। तरह तरह के पकवान बनते हैं। लोग सज संवर कर तैयार होते हैं। दिवाली की पहचान प्रकाश या दीपों की जगमगाहट से होती हैं। ऐसे में घर -घर में इलेक्टाॅनिक लाइट्स और दीपक से सजावट की जाती हैं व आशियाने को रोशनी से जगमगाहच रहती है। अब दिवाली के दिन माता लक्ष्मी और गणेश जी का आगमन होता है। पूजा और सजावट करने से पहले घर की साफ सफाई की जाती है। वैसे तो दिवाली में घर की सफाई का काम एक दिन पहले यानी नरक चतुर्दशी के दिन होता है। ऐसे में अगर आप भी दिवाली में घर की सफाई करने की सोच रहे हैं और काम ज्यादा है तो कुछ आसान तरीकों को जान लें। इससे जल्दी और आसानी से घर की सफाई की जा सकती है। तो चलिए जानते हैं दिवाली पर घर की सफाई करने के चार तरीके, जो घर चमकाने में आएंगे आपके काम।
विज्ञापन

2 of 5
दिवाली 2021 घर की साफ सफाई - फोटो : सोशल मीडिया
घर की सफाई के टिप्स 

-दिवाली की सफाई करने के लिए सबसे पहले योजना बना लें कि कमरों की सफाई कब और केसै करनी है? किचन, ड्राइंग रूम, बाथरूम की सफाई कैसे की जाएगी?

-सबसे पहले घर के ऊपरी हिस्से की सफाई करें। जैसे दीवारों, फैन अलमारी की धूल साफ करें। सबसे आखिरी में फर्श को साफ करें। 

-समय कम हो तो घर पर फैले सामान को पहले व्यवस्थित कर लें। ताकि घर कुछ खाली खाली लगें। मिल कर काम बांटे ताकि समय पर सफाई हो सके और एक व्यक्ति पर लोड न आए। साथी को उम्र और क्षमता के मुताबिक सफाई का काम दें। 

-जो सामान काम का न हो, उसे जरूर हटा दें। इससे सामान व्यवस्थित होगा और घर साफ सुथरा लगेगा। 
विज्ञापन

3 of 5
दिवाली 2021 घर की साफ सफाई - फोटो : pixabay
सफाई के चार तरीके 

बाथरूम की सफाई

घर की सफाई में टाॅयलेट जरूर साफ करें। टॉयलेट सीट को गर्म पानी और स्पंज की मदद से धोएं। तब तक टाॅयलेट के ऊपरी हिस्से की सफाई कर दें। टॉयलेट क्लीनर को टॉयलेट सीट पर कुछ समय के लिए छोड़ें बाद में टॉयलेट ब्रश की मदद से साफ करें।  शावर, टब और वाॅश वेशिंग को भी साफ करें। 

4 of 5
दिवाली 2021 घर की साफ सफाई - फोटो : pixabay
किचन की सफाई

किचन में धूल मिट्टी के अलावा तेल के दाग धब्बे दीवार और फर्श पर आ जाते हैं। इसे साफ करते समय डिश साॅप, गर्म पानी, स्क्रैच क्लीनर की मदद ले सकते हैं। किचन की दीवारों, रैंप और सिंक साफ करें। किचन में रखे डिब्बों आदि को भी झाढ़ पोछ लें। धब्बों से को साफ करने के लिए एल्बो ग्रीस का इस्तेमाल करें। गिलास और दूसरे नाजुक बर्तनों को एहतियात से धोएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिवाली 2021 घर की साफ सफाई - फोटो : Pixabay
बेडरूम की सफाई करें

कमरे की सफाई करने के लिए अव्यवस्थित सामान को व्यवस्थित करें। बिखरे कागज,  बेड पर मौजूद चादर और कपड़ों को समेटें। अलमारी को व्यवस्थित करें। जिन कपड़ो को आप इस्तेमाल नही करतें, उन्हें हटा दें।

इसी तरह ड्राइंग रूम की भी सफाई करें। सोफा, मेज, शो पीसेज, या अन्य सामान की धूल साफ करने के साथ ही पाॅलिश करें ताकि सामान चमके। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें