Happy Dhanteras 2022 Wishes: त्योहारों के सीजन की शुरुआत हो चुकी है। दिवाली आने में अब बस कुछ दिन ही बचे हैं। इस बार दिवाली से पहले 22 और 23 अक्तूबर के दिन धनतेरस के पर्व को मनाया जाएगा। धनतेरस पर्व का हमारे धर्म में एक विशेष महत्व है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान धन्वंतरि का प्रादुर्भाव हुआ था। मन्यताओं के अनुसार समुद्र मंथन के दौरान जब भगवान धन्वंतरि प्रकट हुए थे। उस दौरान उनके पास एक अमृत से भरा कलश था। इसी वजह से धनतेरस के दिन लोग बड़े पैमाने पर बर्तनों को खरीदते हैं। मान्यता है कि धनतेरस के दिन नई चीजों को खरीदने पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा भक्तों पर बरसती है। इसी सिलसिले में धनतेरस के शुभ अवसर पर आज हम आपके साथ कुछ शुभकामनाएं संदेश साझा कर रहे हैं। धनतेरस के इन शुभकामना संदेश को आप अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और प्रियजनों को भेज सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 6
Happy Dhanteras Wishes
- फोटो : Istock
धन की बरसात हो, खुशियों का आगाज हो,
आपको जीवन का हर सुख प्राप्त हो,
माता लक्ष्मी का आपके घर वास हो
धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं!!
विज्ञापन
3 of 6
Happy Dhanteras Wishes
- फोटो : Istock
धन की ज्योति का प्रकाश,
पुलकित हो धरती, जगमग आकाश,
आज ये प्रार्थना है, आप के लिए खास,
धनतेरस के शुभ दिन, पूरी हो आपकी हर आस.
धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं!!
4 of 6
Dhanteras 2022
- फोटो : Amar Ujala
सोने का रथ और चांदी की पालकी पर बैठकर
लक्ष्मी मां है आईं देने आपको घनतेरस की बधाई
धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं!!
विज्ञापन
5 of 6
Happy Dhanteras Wishes
- फोटो : Istock
दिलो में खुशियां, घर में सुख का वास हो,
हीरे मोती सा आपका ताज हो,
मिटे दूरियां, सब आपके पास हो,
ऐसा धनतेरस आपका यह साल हो।
धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं!!
दीप जले तो रौशन आपका जहान हो,
पूरा आपका हर एक अरमान हो,
मां लक्ष्मी जी की कृपा बनी रहे आप पर,
इस धनतेरस पर आप बहुत धनवान हो..
धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं!!