Happy Children's Day 2022 Wishes: भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को प्यार से चाचा नेहरू कहा जाता था। बच्चों के प्रति नेहरू का प्रेम जगजाहिर है। इस कारण जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन को बच्चों के नाम समर्पित कर दिया गया। हर साल नेहरू जयंती को भारत बाल दिवस के तौर पर मनाता है। पंडित नेहरू का जन्म 14 नवंबर को हुआ था। ऐसे में प्रत्येक वर्ष 14 नवंबर को भारत का बाल दिवस मनाया जाता है। बाल दिवस को लेकर बच्चे बहुत उत्साहित होते हैं। पहले ही बाल दिवस पर कोई सार्वजनिक अवकाश नहीं होता लेकिन बाल दिवस को बच्चों के लिए बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। स्कूल-काॅलेज में बच्चों के लिए तरह तरह के रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। जो लोग बड़े हो गए हैं, वह अपने बचपन के दिनों को अक्सर याद करते हैं। उन्हें पता है कि बचपन कितना प्यारा, बेफ्रिक और खूबसूरत हुआ करता था। ऐसे में इस बाल दिवस के मौके पर अपने परिजनों, दोस्तो और करीबियों को बाल दिवस के आकर्षक शुभकामना संदेश भेजकर बधाई दें और बचपन की याद दिलाएं।