फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy Chhath Puja Wishes 2021: छठ पूजा पर ऐसे दें एक दूसरे को बधाई, भेजें ये आकर्षक वॉलपेपर

Wed, 10 Nov 2021 12:20 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
छठ पूजा 2021 की शुभकामनाएं - फोटो : Amar ujala
छठ का पर्व आज यानी 8 नवंबर 2021 सोमवार के दिन से शुरु हो चुका है। हर साल छठ का पर्व कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं व्रत रखती हैं और छठी मैया की पूजा पूरे विधि-विधान से करती हैं। इस त्योहार में जहां भगवान भास्कर को पहला अर्घ्य शाम को दिया जाता है, तो वहीं छठ के आखिर दिन प्रात:काल उदयीमान सूर्य को भी अर्घ्य दिया जाता है। इस दिन बच्चों से लेकर बूढ़े तक, नए कपड़े पहनते हैं और छठी मैया की पूजा में खो जाते हैं। पूरे उत्साह और जोश के साथ छठ के पर्व को देश के कोने-कोने में मनाया जाता है। वहीं, छठ के मौके पर लोग अपनों को शुभकामना संदेश भी भेजते हैं और अपनों संग इस दिन को खुशी-खुशी मनाते हैं। ऐसे में हम आपको कुछ खास शुभकामना संदेशों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं इन शुभकामना संदेशों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 6
छठ पूजा 2021 की शुभकामनाएं - फोटो : Amar ujala
मंदिर की घंटी, आरती की थाली
नदी के किनारे सूरज की लाली
जिंदगी में आए खुशियों की बहार
आपको मुबारक हो छठ का त्योहार।

छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं!
विज्ञापन

3 of 6
छठ पूजा 2021 की शुभकामनाएं - फोटो : Amar ujala
खुशियों का त्योहार आया है
सूर्य देव से सब जगमगाया है
खेत खलिहान धन और धान
यूं ही बनी रहे हमारी शान।

छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं!

4 of 6
छठ पूजा 2021 की शुभकामनाएं - फोटो : Amar ujala
गेहूं का ठेकुआ, चावल के लड्डू
खीर, अन्नानास, नीम्बू और कद्दू
छठी मैया करे आपकी हर मुराद पूरी

छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं!
विज्ञापन

5 of 6
छठ पूजा 2021 की शुभकामनाएं - फोटो : Amar ujala
सबके दिलों में हो सबके लिए प्यार
आने वाला हर दिन लाए खुशियों का त्योहार
इस उम्मीद के साथ आओ भुलाकर सारे गम
छठ पूजा का हम सब करे वेलकम।

छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं!
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
छठ पूजा 2021 की शुभकामनाएं - फोटो : Amar ujala
छठ पूजा आए बनकर उजाला
खुल जाए आप की किस्मत का ताला
हमेशा आप पर रहे मेहरबान ऊपर वाला
यही दुआ करता है आपका ये चाहने वाला।

छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें