फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kartik Aryan Net Worth: जन्मदिन पर जानें कार्तिक आर्यन की नेटवर्थ, एक फिल्म से करते हैं इतनी कमाई

Tue, 22 Nov 2022 03:16 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कार्तिक आर्यन की नेट वर्थ - फोटो : सोशल मीडिया

Kartik Aryan Net Worth: बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन का आज जन्मदिन है। कार्तिक आर्यन एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने मेहनत और अभिनय के दम पर सिनेमा जगत में अपनी पहचान बनाई है। एक अभिनेता के तौर पर कार्तिक आर्यन ने कई फिल्मों के जरिए साबित कर दिया कि वह बेहद काबिल और होनहार  एक्टर हैं। प्यार का पंचनामा, सोनू के टीटू की स्वीटी और भूल भुलैया-2 जैसी फिल्मों में नजर आ चुके कार्तिक आर्यन का नाम कई बड़ी फिल्मों से जुड़ गया है। कार्तिक आर्यन ने एक्टिंग के बल पर जितना नाम कमाया, उतनी ही दौलत भी कमाई। वह बहुत ही लग्जरी लाइफस्टाइल के मालिक हैं। एक दौर में कार्तिक आर्यन मुंबई में पेइंग गेस्ट के तौर पर रहते हैं, बाद में उसी घर को कार्तिक ने खरीद लिया। आज उनके आलीशान घर में लग्जरी गाड़ियां सजी रहती हैं। कार्तिक आर्यन के जन्मदिन पर जानते हैं कि एक फिल्म से वह कितनी कमाई करते हैं और कार्तिक आर्यन की नेटवर्थ क्या है।

विज्ञापन

2 of 5
कार्तिक आर्यन की नेट वर्थ - फोटो : सोशल मीडिया
कार्तिक आर्यन का आलीशान घर

अभिनेता कार्तिक आर्यन मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर के रहने वाले हैं। हालांकि मनोरंजन जगत में आने के बाद वह मुंबई शिफ्ट हो गए। वर्तमान में कार्तिक मुंबई के वर्सोवा इलाके में रहते हैं। उनके घर की कीमत लगभग डेढ़ करोड़ रुपये बताई जाती है। इस घर में कार्तिक अपने स्ट्रगल के दिनों में बतौर पेइंग गेस्ट रहते थे। बाद में उन्होंने इसी घर को खरीद लिया।
विज्ञापन

3 of 5
कार्तिक आर्यन का कार कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कार्तिक आर्यन का कार कलेक्शन

कार्तिक आर्यन महंगी कारों का शौक रखते हैं। उनके पास कई लग्जरी गाड़ियां हैं। कार्तिक आर्यन के कार कलेक्शन में साढ़े चार करोड़ रुपये की लैंबोर्गिनी शामिल है, जिसे उन्होंने इटली से एयरलिफ्ट कराया था। कार्तिक ने इटली से कार को मंगवाने के लिए 50 लाख रुपए अतिरिक्त खर्च किए थे। उनके पास बीएमडब्ल्यू और 44 लाख की एक मिनी कूपर भी है। साथ ही रॉयल एनफील्ड बाइक भी है।

4 of 5
कार्तिक आर्यन की आय - फोटो : Social media
कार्तिक आर्यन की आय

अभिनेता कार्तिक आर्यन फिल्मों और ब्रांड एंडोर्समेंट से मोटी कमाई करते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, कार्तिक एक फिल्म के लिए करीब 5 से 7 करोड़ रुपये फीस लेते हैं। वहीं ओप्पो, फेयर एंड हैंडसम, वीट मेन, अरमानी एक्सचेंज वॉचेस, बॉम्बे शेविंग जैसे लगभग 16 ब्रांड का प्रचार करते हैं, जिसके जरिए वह करोड़ों रुपये कमा लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कार्तिक आर्यन की नेट वर्थ - फोटो : सोशल मीडिया
कार्तिक आर्यन की नेट वर्थ

बात करें कार्तिक आर्यन की कुल संपत्ति के बारे में, तो एक्टर 5 मिलियन है यानी लगभग 36 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति के मालिक हैं। कार्तिक 50 लाख रुपये महीने का और लगभग 6 करोड़ रुपये सालाना कमाई कर लेते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें