अपर्णा यादव, मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव
- फोटो : Agency (File Photo)
मुलायम सिंह यादव का परिवार
पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव के पिता का नाम सुघर सिंह यादव था, जो एक साधारण किसान थे। वहीं उनकी माता का नाम मूर्ति देवी था। मुलायम सिंह के चार भाई और एक छोटी बहन भी है। उनके भाइयों का नाम शिवपाल सिंह यादव, रतन सिंह यादव, अभय सिंह यादव और राजपाल सिंह यादव है। बहन का नाम कमला सिंह यादव है। मुलायम को दो शादियां हुईं। उनकी पहली पत्नी मालती देवी थीं, जिनके साथ 1973 में मुलायम सिंह यादव का विवाह हुआ। अखिलेश यादव मुलायम और मालती देवी के बेटे हैं। बाद में मुलायम ने साधना सिंह से शादी कर ली और इस शादी से एक बेटा है, जिनका नाम प्रतीक यादव है।