फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Eid Al Adha 2023 Wishes: अपनों को खास तरीके से दें ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद, भेजें बकरीद के ये सुंदर वॉलपेपर

Thu, 29 Jun 2023 09:41 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

ईद उल अजहा के आकर्षक वॉलपेपर व्हाट्सएप व फेसबुक के माध्यम से भेज कर मुबारकबाद दे सकते हैं। यहां से डाउनलोड करे ईद उल अजहा के लिए सुंदर संदेशों वाले वाॅलपेपर।
विज्ञापन
1 of 7
Eid-UL-Adha 2023 - फोटो : amar ujala
Happy Bakrid 2023 Wishes : 29 जून को ईद उल अजहा का पर्व मनाया जा रहा है। इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक, ईद उल अजहा का पर्व 12वें महीने की 10 तारीख को मनाया जाता है और रमजान महीने के खत्म होने के 70 दिन बाद ईद उल अजहा आता हैं। इस बार 29 जुलाई को ये पर्व है। ईदगाहों व मस्जिदों में अदा की जाने वाली ईद-उल-अजहा की नमाज बृहस्पतिवार की सुबह 5:30 से 10:30 बजे तक अदा की जाएगी। नमाज को लेकर ईदगाहों व मस्जिदों में तैयारियां चल रही है।

ईद-उल-अजहा को बकरीद भी कहा जाता है। बकरीद कुर्बानी का पर्व है। नमाज के बाद कुर्बानी दी जाती है और गरीबों को भोजन कराया जाता है। इस दौरान लोग अपने रिश्तेदारों, दोस्तों और करीबियों को ईद उल अजहा की मुबारकबाद देते हैं। कई परिजन दूर रहते हैं, जिस कारण उनसे मिल पाना मुश्किल होता है। ईद उल अजहा के आकर्षक वॉलपेपर व्हाट्सएप व फेसबुक के माध्यम से भेज कर मुबारकबाद दे सकते हैं। यहां से डाउनलोड करे ईद उल अजहा के लिए सुंदर संदेशों वाले वाॅलपेपर।
विज्ञापन

2 of 7
Bakrid Wishes 2023 - फोटो : अमर उजाला
जिंदगी का हर पल खुशियों से कम न हो,
आपका हर दिन ईद के दिन से कम न हो।

बकरीद मुबारक
विज्ञापन

3 of 7
बकरीद मुबारक 2023 - फोटो : amar ujala
रात को नया चांद मुबारक, चांद को चांदनी मुबारक
फलक को सितारे मुबारक, सितारों को बुलन्दी मुबारक
और आपको हमारी तरफ से बकरीद मुबारक

4 of 7
बकरीद मुबारक 2023 - फोटो : amar ujala
समंदर को उसका किनारा मुबारक़
चांद को सितारा मुबारक़
फूलों को उसकी खुशबू मुबारक
दिल को उसका दिलदार मुबारक़
आपको और आपके परिवार को बकरीद का त्योहार मुबारक
विज्ञापन

5 of 7
Bakrid 2023 - फोटो : अमर उजाला
मुबारक मौका अल्लाह ने अता फरमाया
एक बार फिर बंदगी की रह पर चलाया
अदा करना अपना फर्ज तुम खुदा के लिए
खुशी से भरी हो ईद-उल-अजहा आपके लिए।
विज्ञापन

6 of 7
bakrid 2023 - फोटो : अमर उजाला
जन्नत से नजराना भेजा है
खुशियों का खजाना भेजा है
कुबूल फरमाएं दिल की दुआ है
बकरीद मुबारक का फ़रमान भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बकरीद मुबारक 2023 - फोटो : amar ujala
हवा को खुशबू मुबारक
फिजा को मौसम मुबारक
दिलों को प्यार मुबारक
आपको हमारी तरफ से बकरीद मुबारक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें