फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Parenting Tips: अभिभावक की इन गलतियों के कारण बच्चे का आत्मविश्वास हो सकता है कम

Mon, 26 Jun 2023 12:00 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पेरेंटिंग टिप्स - फोटो : istock
Parenting Mistakes: बच्चों का स्वभाव माता पिता का लालन पालन पर निर्भर करता है। अभिभावक जिस तरह से अपने बच्चे को संभालते हैं और सीख देते हैं, उसी के मुताबिक वह बर्ताव करते हैं। कई बच्चे शर्मीले व शांत होते हैं तो कई बच्चे चुलबुले और शरारती होते हैं। माता पिता के अलावा ऐसा स्वभाव जन्मजात भी उनसे जुड़ जाता है। आसपास के माहौल का भी कुछ असर होता है।

हालांकि कई बार बच्चों के लालन पालन के दौरान माता पिता कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं, जिससे बच्चे में आत्मविश्वास की कमी आने लगती है। कई बच्चे अपनी भावनाएं व्यक्त करने में झिझकते हैं। दूसरों के सामने बोलने में घबराते हैं या डर जाते हैं। ऐसा आत्मविश्वास की कमी के कारण होता है।

छोटे बच्चों में आत्मविश्वास की कमी का कारण उनके आसपास का वातावरण और अभिभावकों की कुछ गलतियां होती हैं। क्योंकि वह अधिकतर वक्त अपने अभिभावक के साथ होते हैं। ऐसे में अभिभावक को उन गलतियों को करने से बचना चाहिए जो बच्चे को दब्बू बनाती हैं। आइए जानते हैं बच्चे का आत्मविश्वास कम बना देने वाली माता पिता की गलतियां।
विज्ञापन

2 of 5
पेरेंटिंग टिप्स - फोटो : Istock
तुलना करना 

कई बार अभिभावक दूसरे बच्चे से अपने बच्चे की तुलना कर देते हैं। बच्चे को आगे बढ़ाने और पढ़ाई से लेकर खेलकूद में प्रथम लाने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उनके सामने दूसरे बच्चे की तारीख करते हैं। इस कारण बच्चा खुद को कम महसूस करने लग सकता है। बच्चे में ईर्ष्या, हिंसा और द्वेष की भावना आ जाती है। माता पिता के तुलना करने से बच्चे के आत्मविश्वास पर ठेस पहुंचती है।
विज्ञापन

3 of 5
पेरेंटिंग टिप्स - फोटो : istock
उत्साहवर्धन न करना

बच्चे की गलतियों या शैतानी पर अभिभावक डांटते हैं तो उनके अच्छे कार्यों पर बच्चे का उत्साहवर्धन भी करना चाहिए। माता पिता की तारीफ और प्रोत्साहन बच्चे को मजबूत व्यक्तित्व का बनाते हैं, वहीं जब अभिभावक बच्चे का उत्साहवर्धन नहीं करते हैं तो उनके मन को ठेस पहुंचती है। माता पिता की तारीफ न मिलने से वह निराश हो जाते हैं और आत्मविश्वास खो देते हैं।

4 of 5
पेरेंटिंग टिप्स - फोटो : istock
अधिक सख्ती करना 

अभिभावक को बच्चे को अनुशासन में रहना सीखना चाहिए, लेकिन कई बार बच्चे को अनुशासित बनाने के लिए वह अधिक सख्ती कर जाते हैं। अभिभावक की जरूरत से ज्यादा सख्ती बच्चे के मन में डर भर देती है। इस कारण बच्चे अपने मन की बात शेयर नहीं कर पाते और उनमें आत्मविश्वास कम होने लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पेरेंटिंग टिप्स - फोटो : Istock
मर्जी थोपना

बच्चे में भले ही अनुभव की कमी होती है लेकिन उनके खुद के विचार और सपने होते हैं। अक्सर माता पिता बच्चे के विचारों या बातों को बेकार का समझ कर टाल देते हैं या महत्व नहीं देते हैं। इससे बच्चे का आत्मविश्वास कम होता है। अभिभावक अपनी मर्जी के कार्य करने के लिए बच्चों से उम्मीद रखते हैं और अगर बच्चा उनके मन मुताबिक कार्यों में दिलचस्पी नहीं लेता, तो उसपर मर्जी थोपने लगते हैं। इससे बच्चे का खुद पर से भरोसा कम होने लगता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें