Rangoli Designs on Hanuman Jayanti: आज हनुमान जयंती के मौके पर मंदिरों और घरों में पवनसुत हनुमान की विशेष पूजा होती है। इस दौरान सुंदर कांड और हनुमान चालीसा का पाठ व भजन कीर्तन का आयोजन होता है। कई जगहों पर भव्य भंडारे और उत्सव सा माहौल होता है। बलशाली हनुमान जी को बल और बुद्धि का दाता माना जाता है। कहा जाता है कि जो हनुमान जी का सच्चे मन से स्मरण करता है, उसके सारे कष्ट मिट जाते हैं, डर और रोग उससे दूर रहते हैं। हनुमान जी के लिए कहा भी जाता है,
नासे रोग हरे सब पीड़ा।
जपत निरंतर हनुमत बीड़ा।।
भूत पिशाच निकट नहीं आवे।
महावीर जब नाम सुनावे।।
ऐसे में हनुमान जन्मोत्सव मना रहे हैं तो उनके नाम के जाप के साथ ही घर को आकर्षक रंगोली डिजाइन से सजाएं। रंगोली इतनी अद्भुत होनी चाहिए ताकि घर के द्वार से कष्ट, रोग और भूत-पिशाच दूर ही रहें। यहां हनुमान जन्मोत्सव पर आधारित सुंदर रंगोली डिजाइन के विकल्प तस्वीरों के माध्यम से दिए जा रहे हैं। ये रंगोली डिजाइन बनाने में आसान हैं और जल्द तैयार की जा सकती हैं। यहां हनुमान जन्मोत्सव की शानदार रंगोली डिजाइन के आइडियाज दिए जा रहे हैं।