फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़कियोंं को पसंद आते हैं कैसे लड़के, सोने की पोजीशन से जानिए

Sat, 18 Jun 2016 08:40 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
सोने के तरीके - फोटो : getty
कहते हैं चेहरा सब कुछ बयां कर देता है। ऐसा इसलिए क्योंकि आपकी भाव-भंगिमाओं से आपके मन की बात का अंदाजा लग जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि लड़कियों के सोने के तरीकों से ये पता चलता है कि उन्हें किस तरह के लड़के पसंद आते हैं। तो जानिए लड़कियों के सोने के तरीके ताकि आप जान सके क्या आप उनकी च्वॉयज़ हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

सीधा तनकर सोना

2 of 8
स्लीप - फोटो : getty

बिना किसी करवट के तन के सोने वाली लड़कियां स्वभाव में संतुलित होती हैं। ऐसी लड़कियों को अपने जीवन में दबंग लड़के पसंद आते हैं।
विज्ञापन

बिस्तर पर उल्टा फैल कर सोना

3 of 8
सोने के तरीके - फोटो : getty
बिस्तर पर उल्टा फैल कर सोने वाली लड़कियां स्वभाव में लापरवाह होती हैं। कहते है ऐसे सोने वाली लड़कियां हमेशा डिमांड करती रहती हैं। इन्हें सरप्राइज़ देने वाले लड़के काफी पसंद आते हैं।

बायीं करवट लेकर सोना

4 of 8
सोने के तरीके - फोटो : getty
बायीं करवट लेकर सोने से सपने अच्छे आते हैं। इस मुद्रा में सोने वाली लड़किया जीवन में बड़े बदलाव को पसंद करती हैं। इसलिए इन्हें ऐसे लड़के पसंद आते हैं जिनमें लीडरशिप क्वालिटी हो।
विज्ञापन

तकिये पर हाथ टिकाकर सोना

5 of 8
सोने के तरीके - फोटो : getty
तकिये पर सिर और हाथों को तकिये पर रखकर सोने वाली लड़किया गंभीर स्वभाव की होती हैं।  ऐसी लड़कियां किसी पर भी जल्दी विश्वास कर लेती हैं। इस वजह से इन्हें अक्सर धोखा मिलता है।
विज्ञापन

तकिये को पकड़कर सोना

6 of 8
सोने के तरीके - फोटो : getty
इस तरह से उलटा होकर सोने वाली लड़कियां चंचल होती हैं। इन्हें वे लड़के ज्यादा भाते हैं जो हमेशा उनका ख्याल रखें और उन्हें ज्यादा वक्त दें।
विज्ञापन

ओढ़कर सोना

7 of 8
सोने के तरीके - फोटो : getty
हमेशा चादर ओढ़कर सोने वाली लड़कियां परिवार के नियमों का पालन करने वाली होती हैं। इस तरह की लड़कियों को साधारण स्वभाव वाले लड़के पसंद आते हैं। लड़कों से इन्हें ज़्यादा उम्मीदें नहीं होती।
विज्ञापन

हाथ को सीने पर रखकर सोना

8 of 8
स्लीप - फोटो : getty

 हाथ को सीने पर रखकर सोने वाली लड़कियां बहुत कम होती हैं। ऐसी लड़कियों को परिवार की सुख-सुविधा से ज्यादा मतलब होता है। इन्हें स्मार्ट लड़के पसंद होते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें