फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहद दिलचस्प है पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की लव स्टोरी, पहली नजर में ही अमृता से हो गया था प्यार

Wed, 17 Feb 2021 02:57 AM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
देवेंद्र फडणवीस और उनकी पत्नी अमृता फडणवीस - फोटो : Instagram/amruta.fadnavis
आप देवेंद्र फडणवीस को तो जानते ही होंगे। वह एक जाने-माने राजनेता हैं और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। राजनीति वैसे तो उन्हें विरासत में मिली है, लेकिन उन्होंने अपने पिता से एक अलग पहचान बनाई है। उनके पिता गंगाधर राव राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और जनसंघ में रहे हैं। इसके अलावा वह राज्य विधान परिषद के सदस्य भी रहे हैं। देवेंद्र फडणवीस की पत्नी का नाम अमृता फडणवीस है। उनकी अमृता से मिलने से लेकर दोस्ती और शादी तक की कहानी बड़ी ही दिलचस्प है। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि उनकी पत्नी बिल्कुल बॉलीवु़ड की एक्ट्रेस काजोल जैसी लगती हैं। उन्हें पहली नजर में ही देख कर उन्होंने अमृता से शादी करने का मन बना लिया था। 
विज्ञापन

2 of 6
देवेंद्र फडणवीस, उनकी पत्नी अमृता और बेटी देविजा - फोटो : Instagram/amruta.fadnavis
देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता नागपुर की मशहूर डॉक्टर चारु रानाडे और नेत्ररोग विशेषज्ञ डॉ. शरद रानाडे की बेटी हैं। उन्होंने साल 2005 में शादी की थी। जब देवेंद्र फडणवीस और अमृता की शादी हुई थी, तब फडणवीस का विधायक के रूप में दूसरा कार्यकाल चल रहा था। उनकी एक बेटी भी है, जिसका नाम देविजा है। 
विज्ञापन

3 of 6
देवेंद्र फडणवीस और उनकी पत्नी अमृता फडणवीस - फोटो : Instagram/amruta.fadnavis
नागपुर के प्रसिद्ध फुटाला तालाब के किनारे बोटैनिकल गार्डन में देवेंद्र फडणवीस और अमृता की शादी हुई थी। इस शादी में करीब 500-600 लोग पहुंचे थे, जिसमें नागपुर की कई झोपड़पट्टियों के लोग भी शामिल थे। इस वजह से उनकी शादी नागपुर में काफी चर्चित रही थी। 

4 of 6
देवेंद्र फडणवीस और उनकी पत्नी अमृता फडणवीस - फोटो : Instagram/amruta.fadnavis
देवेंद्र फडणवीस को बॉलीवु़ड एक्ट्रेस काजोल काफी पसंद हैं। कहते हैं कि जब वो अमृता से पहली बार मिले थे तो उन्होंने कहा था कि तुम बिल्कुल काजोल जैसी दिखती हो और इसके बाद उन्होंने अमृता को शादी के लिए प्रपोज किया था। 
विज्ञापन

5 of 6
अमृता फडणवीस - फोटो : Instagram/amruta.fadnavis
अमृता फडणवीस फिलहाल एक्सिस बैंक में एक बड़े पद पर कार्यरत हैं। इसके अलावा वह एक क्लासिकल सिंगर भी हैं। उन्होंने कई गाने गाए हैं। हाल ही में उन्होंने अपना नया गाना 'ये नयन डरे डरे' रिलीज किया है। इस गाने में वह लाल ड्रेस पहने नजर आ रहीं हैं, जिसमें वो बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
देवेंद्र फडणवीस अपनी पत्नी, बेटी और अभिनेता आमिर खान के साथ - फोटो : Instagram/amruta.fadnavis
इकोनॉमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, एक कार्यक्रम के दौरान अमृता ने देवेंद्र फडणवीस के बारे में कहा था कि वह एक भावुक व्यक्ति हैं। उन्होंने बताया था कि जब वो एक बार आमिर खान की फिल्म 'थ्री इडियट्स' देख रहे थे, तो एक सीन में वह रो पड़े थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें