फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ganpati Visarjan: "बप्पा रहेगा फिर इंतजार", गणेश विसर्जन के अवसर पर शुभ संदेशों से गणपति बप्पा को करें विदा

Sat, 06 Sep 2025 06:00 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Ganesha Visarjan 2025 Wishes : आप भी गणपति विसर्जन पर शुभकामनाएं भेजकर रिश्तों में मिठास लाएं और जीवन में नई ऊर्जा का संचार करें। यहां गणपति विसर्जन के शुभ संदेश दिए जा रहे हैं, जिन्हें भेज आप बप्पा का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
गणपति विसर्जन - फोटो : Amar Ujala
Ganesha Visarjan 2025 Wishes : गणेशोत्सव को पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। 10 दिवसीय गणेश उत्सव का अंतिम पड़ाव गणपति विसर्जन है।यह पर्व भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी से शुरू होकर अनंत चतुर्दशी तक चलता है। इस साल गणपति विसर्जन 6 सितंबर 2025 को है। मान्यता है कि गणपति बप्पा भक्तों के घर दस दिन तक वास करते हैं और सुख, शांति और समृद्धि का वरदान देते हैं और विसर्जन के दिन वे कैलाश पर्वत लौट जाते हैं।

गणपति विसर्जन की प्रक्रिया बेहद भावनात्मक और रंगारंग होती है। भक्त ढोल-नगाड़ों, नाच-गानों और गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के बीच मूर्ति को नदी, तालाब या समुद्र तक लेकर जाते हैं। इस दौरान यह भाव रहता है कि बप्पा भले ही प्रत्यक्ष रूप से जा रहे हों, लेकिन उनका आशीर्वाद हमेशा हमारे साथ रहेंगे। पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए अब इको-फ्रेंडली गणपति की मूर्तियों का विसर्जन अधिक प्रचलित हो रहा है।

इस मौके पर शुभकामनाएं देना महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि यह सिर्फ बप्पा को विदाई नहीं, बल्कि नए आरंभ की कामना भी है। आप भी गणपति विसर्जन पर शुभकामनाएं भेजकर रिश्तों में मिठास लाएं और जीवन में नई ऊर्जा का संचार करें। यहां गणपति विसर्जन के शुभ संदेश दिए जा रहे हैं, जिन्हें भेज आप बप्पा का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
गणपति विसर्जन - फोटो : Adobe


गणेश विसर्जन का यह प्यारा दिन है,
सब दिल से बोलो, "गणपति बप्पा मोरया!"


 

 

विज्ञापन

3 of 6
गणपति विसर्जन - फोटो : Adobe

विघ्नहर्ता आए थे हमारे घर,
अब चले वो अपने धाम

गणपति बप्पा मोरया
 

 

Anant Chaturdashi 2025: पाना है जीवनभर का पुण्य? तो अनंत चतुर्दशी पर करें इन धामों की यात्रा    

 

4 of 6
गणपति विसर्जन - फोटो : Adobe

बप्पा रहेगा फिर इंतजार
अगले बरस आना मेरे आवास।

गणपति बप्पा मोरया
 


 

Ganesh Visarjan 2025: दिल्ली-एनसीआर में गणपति विसर्जन के नियम, स्थल और गाइडलाइन, जानें जरूरी अपडेट    

विज्ञापन

5 of 6
गणपति विसर्जन - फोटो : Adobe

गणपति बप्पा जा रहे हैं आज
आशीर्वाद में रखना हमेशा याद।

गणपति बप्पा मोरया


 

Ganesh Visarjan 2025: बप्पा के विर्सजन में बच्चों को लेकर जा रहे हैं तो इन बातों का खास ध्यान रखें    

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गणपति विसर्जन 2025 - फोटो : Adobe
गणपति विराजे हमारे आशियाने में,
अब आ गया गजानन की विदाई का दिन
गजानन जी चले अपने धाम
ये वादा लिए कि लौटकर आएंगे फिर से।

गणपति बप्पा मोरया
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें