फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ganesh Chaturthi 2021: करने जा रहे हैं गणपति की पूजा, तो इन चार बातों का रखें खास ध्यान, पूरी होगी मनोकामना

Fri, 10 Sep 2021 12:05 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
भगवान गणेश की पूजा करते समय बरतें ये सावधानियां - फोटो : istock
गणेश चतुर्थी का त्योहार इस साल 10 सितंबर से शुरु होगा और हर साल की तरह की 10 दिनों तक चलेगा। भक्तों में खासा उत्साह और जोश है और वे अपने बप्पा को घर लाने की तैयारियों में जुटे हुए हैं। गणेश चतुर्थी के दौरान भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने से वे अपने भक्तों की मनोकामना पूर्ण करते हैं। मंदिरों से लेकर पंडालों तक लोग गणेश चतुर्थी की भव्य तैयारियां करते हैं और बड़ी ही धूमधाम से इस दिन को सेलिब्रेट करते हैं। गणेश चतुर्थी के मौके पर भगवान गणेश की पूजा का विधि-विधान है और इनकी पूजा सही तरीके से करने से सारे कष्ट दूर होते हैं। विघ्नहर्ता को अगर आप खुश करना चाहते हैं, आप चाहते है कि वे आपकी सारी मनोकामना पूर्ण करें, तो इसके लिए आपको कुछ बातों का ध्यान देना पड़ता है। तो चलिए आपको बताते हैं कि गणपति की पूजा-अर्चना के दौरान किन बातों का खास ध्यान रखना होता है।
विज्ञापन

2 of 5
भगवान गणेश की पूजा करते समय बरतें ये सावधानियां - फोटो : istock
दूर्वा अर्पित करें
  • गणेश जी की पूजा के दौरान आपको उन्हें दूर्वा यानी हरी घास जरूर अर्पित करनी है। आपको गिनकर पांच दूर्वा भगवान गणेश के सिर पर रखनी है। ध्यान रहे कि उनके चरणों में दूर्वा न रखें। साथ ही आपको गणपति को शमी का पौधा या इसका फूल चढ़ाना चाहिए, क्योंकि बप्पा को ये बेहद प्रिय है।
विज्ञापन

3 of 5
भगवान गणेश की पूजा करते समय बरतें ये सावधानियां - फोटो : PTI
चावल चढ़ाएं
  • अगर आप गणपति को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो उन्हें पवित्र चावल (जो टूटा हुआ न हो) चढ़ाएं। ध्यान रहे कि ऊबले हुए धान से तैयार चावल और सूखे चावल गणेश जी को अर्पित न करें। इसकी जगह पर भगवान गणेश को गीले चावल चढ़ाएं। इससे वे प्रसन्न होगे।

4 of 5
भगवान गणेश की पूजा करते समय बरतें ये सावधानियां - फोटो : istock
सिंदूर का तिलक लगाएं
  • गणेश जी को सिंदूर काफी पसंद है। इसलिए आप उन्हें सिंदूर का तिलक जरूर लगाएं। पहले गणपति के माथे पर और उसके बाद अपने माथे पर भी सिंदूर लगाएं। मान्यता है कि ऐसा करने से भगवान गणेश प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तो की आर्थिक परेशानियों को दूर करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भगवान गणेश की पूजा करते समय बरतें ये सावधानियां - फोटो : Istock
मोदक का भोग जरूर लगाएं
  • भगवान गणेश को मोदक काफी प्रिय हैं। परशुराम जी से यूद्ध के दौरान बप्पा का एक दांत टूट गया था, जिसके बाद उन्हें कुछ खाने में तकलीफ होती है। लेकिन मोदक चबाने में बेहद आसान होते हैं। इसलिए आप गणपति को मोदक का भोग जरूर लगाएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें