फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sunil Chhetri Net Worth: महल जैसे घर में लगी ऑडी-फॉर्च्यूनर की लाइन, जानिए कितने रईस हैं सुनील छेत्री

Thu, 16 May 2024 05:22 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आइए भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री की आय, आलीशान बंगले में भव्य जीवनशैली, गाड़ियों के कलेक्शन और कुल संपत्ति के बारे में सबकुछ जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 4
Sunil Chhetri - फोटो : https://www.instagram.com/chetri_sunil11/?hl=en
Sunil Chhetri Net Worth 2024: भारतीय फुटबॉल कप्तान सुनील छेत्री ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास का ऐलान कर दिया है। वह अपना आखिरी मुकाबला छह जून को कुवैत के खिलाफ खेलेंगे। उनकी इसी घोषणा के बाद से ही फैंस काफी भावुक हैं। सुनील छेत्री ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत साल 2005 में पाकिस्तान के खिलाफ की थी। वह सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय गोल (94) करने वाले चौथे खिलाड़ी है। उन्हें साल 2011 में अर्जुन पुरुस्कार और 2019 में  पद्मश्री से सम्मानित किया गया जा चुका है।

भारत के महान फुटबॉल खिलाड़ियों में से एक सुनील छेत्री देश के सबसे अमीर फुटबॉल खिलाड़ियों में भी शामिल हैं। अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने के बाद भी सुनील छेत्री की आय और कुल संपत्ति पर कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा। आइए भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री की आय, आलीशान बंगले में भव्य जीवनशैली, गाड़ियों के कलेक्शन और कुल संपत्ति के बारे में सबकुछ जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
Sunil Chhetri - फोटो : https://www.instagram.com/chetri_sunil11/?hl=en
सुनील छेत्री का आलीशान घर

सुनील छेत्री बेंगलुरू में रहते हैं। यहां उनका महल जैसा बंगला है, जो 7000 स्क्वायर वर्ग फुट में फैला हुआ है। इस बंगले में सभी सुविधाएं, विशाल लिविंग एरिया, बागीचा आदि मौजूद है। सुनील छेत्री के घर की कीमत लगऊग 2.5 करोड़ रुपये आंकी जाती है।
विज्ञापन

3 of 4
Sunil Chhetri - फोटो : https://www.instagram.com/chetri_sunil11/?hl=en
सुनील छेत्री का कार कलेक्शन

फुटबॉलर के पास लग्जरी गाड़ियों का शानदार कलेक्शन है। उनके कार कलेक्शन में ऑडी ए6, फार्च्यूनर, किया सेल्टोस और महिंद्रा स्कार्पियो जैसी गाड़ियां शामिल हैं।
विज्ञापन

4 of 4
सुनील छेत्री - फोटो : PTI
आय और कुल संपत्ति

भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री फुटबॉल खेलकर मोटी कमाई कर लेते हैं। उनका ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन और आईएसएल की टीम बेंगलुरु एफसी के साथ करार है। इसके अलावा छेत्री ब्रांड एंडोर्समेंट से भी कमाई करते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुनील छेत्री एक साल में 80 लाख से एक करोड़ रुपये तक की कमाई कर लेते हैं। सुनील छेत्री लगभग 8.5 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें