फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिस्टियानो रोनाल्डो: दुनिया की सबसे महंगी कार के मालिक हैं, पहनते हैं 3.5 करोड़ की घड़ी, अरबों की है संपत्ति

Mon, 22 Mar 2021 09:16 AM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
दुनिया की सबसे महंगी कार के साथ क्रिस्टियानो रोनाल्डो - फोटो : Instagram/cristiano
कहते हैं कि खेल में बहुत पैसा है, चाहे वह फुटबॉल हो या क्रिकेट। अगर आपके पास काबिलियत है और आप किसी खेल में चमक गए तो करोड़पति बनने में ज्यादा समय नहीं लगता है। बात अगर फुटबॉल की हो तो क्रिस्टियानो रोनाल्डो को नजरअंदाज नहीं कर सकते। वह एक महान फुटबॉलर हैं और अपनी आलीशान लाइफस्टाइल के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं। पिछले साल ही उन्होंने दुनिया की सबसे महंगी कार खरीदी है, जिसकी कीमत करीब 75 करोड़ रुपये है। यह कार स्पोर्ट्स कार बनाने वाली कंपनी बुगाती की है, जिसका नाम 'ला वोइतूर नोइरे' (La Voiture Noire) है। यह अब तक की सबसे महंगी स्पोर्ट्स कार है। आइए जानते हैं इस मशहूर खिलाड़ी की संपत्ति और उनके लाइफस्टाइल के बारे में... 
विज्ञापन

2 of 7
क्रिस्टियानो रोनाल्डो (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram/cristiano
रोनाल्डो के पास और भी कई महंगी-महंगी कारें हैं। साल 2019 में उन्होंने करीब 21 करोड़ रुपये की बुगाती शिरॉन खरीदी थी। इसके अलावा वह मर्सिडीज सी क्लास स्पोर्ट कूप, एस्टन मार्टिन, लैम्बोर्गिनी एवेंटाडोर एलपी700-4, मैक्लॉरेन एमपी4 12सी, बेंतले कॉटिनेंटल जीटीसी स्पीड, रोल्स रॉयस फैंटम और फरारी 599 जीटीओ जैसी कारों के भी मालिक हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
क्रिस्टियानो रोनाल्डो (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram/cristiano
रोनाल्डो सिर्फ महंगी कारें ही नहीं बल्कि महंगी घड़ी पहनने के भी शौकीन हैं। पिछले साल दुबई में हुए 14वें अंतरराष्ट्रीय खेल सम्मेलन में वह रोलेक्स जीएमटी मास्टर आइस मॉडल की घड़ी पहने दिखे थे, जिसकी कीमत 3.5 करोड़ रुपये बताई जाती है। दरअसल, इस घड़ी की कीमत इसलिए इतनी ज्यादा है, क्योंकि इसमें हीरे जड़े हुए हैं। 

4 of 7
क्रिस्टियानो रोनाल्डो (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram/cristiano
रोनाल्डो कई आलीशान घरों के मालिक भी हैं। स्पेन में उनका एक शानदार घर है, जिसकी कीमत करीब 10 करोड़ रुपये बताई जाती है। इसके अलावा इटली के तुरिन शहर में भी उनका एक आलीशान घर है, जिसे उन्होंने साल 2018 में खरीदा था। पुर्तगाल में भी उनका एक घर है, जिसकी कीमत 57 करोड़ रुपये से भी अधिक है। इस घर से आसपास का नजारा बेहद ही शानदार दिखता है। 
विज्ञापन

5 of 7
क्रिस्टियानो रोनाल्डो (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram/cristiano
रोनाल्डो के पास खुद का प्राइवेट जेट भी है, जिसे उन्होंने करीब 150 करोड़ रुपये में खरीदा था। वह इस प्राइवेट जेट का इस्तेमाल आमतौर पर यूरोप में यात्रा के लिए करते हैं। इस जहाज में जरूरत की सभी सुविधाएं मौजूद हैं, जैसे कि सोफा, बेड, टेलीफोन, फैक्स मशीन, फ्रिज, डिजाइनर कपड़ों से भरी अलमारी आदि। 
विज्ञापन

6 of 7
क्रिस्टियानो रोनाल्डो (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram/cristiano
रोनाल्डो के पास मौजूद लक्जरी चीजों में पानी का जहाज भी शामिल है। 88 फीट लंबे इस जहाज में बेडरूम से लेकर बाथरूम तक सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। इस पानी वाले जहाज को उन्होंने साल 2019 में करीब 54 करोड़ रुपये में खरीदा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अपनी पार्टनर और बच्चों के साथ रोनाल्डो - फोटो : Instagram/cristiano
दुनिया के सबसे अमीर फुटबॉलरों में से एक क्रिस्टियानो रोनाल्डो की अगर निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने अब तक शादी नहीं की है। हालांकि वह चार बच्चों (तीन बेटियां और एक बेटा) के पिता जरूर हैं। इनमें से एक बेटी की मां उनकी पार्टनर जॉर्जिना रोड्रिग्ज हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें