फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year Resolutions 2023: नए साल से बदल जाएगी जिंदगी, इस बार जरूर लें ये पांच महत्वपूर्ण संकल्प

Sun, 01 Jan 2023 12:13 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
नए साल 2023 संकल्प - फोटो : amar ujala
New Year Resolutions 2023: साल 2023 आ गया है। साल की शुरुआत उत्साह और उमंग के साथ होती है। लोग उम्मीद करते हैं कि आने वाला साल गुड लक लेकर आएगा। साल 2023 से भी यही उम्मीद है कि नया साल जीवन में कई अच्छे बदलाव करेगा। खुशियां और उन्नति मिलेगी। हालांकि कैलेंडर और तारीख बदलने से जीवन में बदलाव नहीं होता। खुशियों और कामयाबी के लिए आपको मेहनत करना पड़ती है। साथ ही कुछ अच्छे बदलाव लाने होते हैं। जीवन में बदलाव के लिए दृढ़ संकल्प कर सकते हैं। नए साल का कुछ संकल्प करें। यह संकल्प हर कदम पर आपको अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रोत्साहित करेगा। बड़ों से लेकर बच्चों तक को नए साल के रेज्युलेशन लेने चाहिए। ये संकल्प बुरी बातों को दूर करने और नए लक्ष्यों को पाने के लिए प्रोत्साहित करने का काम करते हैं। ये रहे नए साल के संकल्प, जो बदल सकते हैं आपकी जिंदगी।
 
विज्ञापन

2 of 6
नए साल के संकल्प 2023 - फोटो : Pixabay
लक्ष्य पूरा करने का संकल्प

नए साल पर अपने लिए लक्ष्य निर्धारित कर लें। छात्र हों या नौकरीपेशा सभी के लिए कोई न कोई लक्ष्य होना जरूरी होता है। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए क्या कर सकते हैं और किस दिशा में प्रयास करना है, इन सब का निर्धारण करने के बाद उसे पूरा करने का संकल्प ले लें। आपका संकल्प हमेशा लक्ष्य को पूरा करने की याद दिलाता रहेगा।
विज्ञापन

3 of 6
नए साल के संकल्प 2023 - फोटो : istock
सेहत पर संकल्प

सुखी जीवन के लिए स्वस्थ शरीर का होना भी जरूरी है। अच्छी सेहत होने पर आप खुश भी रहेंगे और तनाव कम होगा। इससे जीवन में तरक्की भी हासिल करेंगे। नए साल के मौके पर खुद को स्वस्थ रखने का संकल्प करें। वजन बढ़ा हुआ है तो उसे कम करने का संकल्प करें। वहीं अगर डायबिटीज या अन्य किसी शारीरिक समस्या से परेशान हैं तो उसे भी दूर करने का प्रयास करने का संकल्प कर सकते हैं। फिट रहने का संकल्प नए साल में आपके जीवन में बदलाव ला सकता है। 

4 of 6
नए साल के संकल्प 2023 - फोटो : Istock
बचत

नया साल 2023 सुरक्षित और आरामदायक बने, इसके लिए जरूरी है कि बचत करने का संकल्प करें। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए जरूरी है कि जरूरत पर आपके पास पैसा हो। इसलिए फिजूल खर्ची से बचें और पैसों को बचाने का प्रयास करें। 
विज्ञापन

5 of 6
नए साल के संकल्प 2023 - फोटो : istock
रिश्ते

नए साल में परिवार और रिश्तों को अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लें। सुखी जीवन के लिए स्वस्थ मन होना भी जरूरी है। इसके लिए रिश्ते में किसी तरह की परेशानियां न आएं, इस बात का ध्यान रखना चाहिए। ऐसा रिश्ते को मजबूत और तनावपूर्ण बनाने से ही संभव हो सकता है। रिश्ते में जिन गलतियों को करने के कारण विवाद होते हैं, उन्हें नए साल से छोड़ने का संकल्प करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नए साल के संकल्प 2023 - फोटो : i stock
रिटायरमेंट प्लान का संकल्प

लोगों को अपने भविष्य के लिए पहले से कुछ योजनाएं बना लेनी चाहिए। नौकरीपेशा लोगों को अपने रिटायरमेंट के लिए भी बचत के बारे में सोचना चाहिए। इसलिए वर्ष 2023 में रिटायरमेंट प्लान का संकल्प लें और इस संकल्प को पूरा करने के लिए हर महीने अपनी आय का कुछ हिस्सा बचत में डालें। ऐसा करने से वृद्ध होने पर परेशानी नहीं होगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें