फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year 2023 Celebration Ideas: नए साल पर नहीं मिल रही घर जाने के लिए छुट्टी तो परिवार से दूर ऐसे मनाएं जश्न

Sun, 01 Jan 2023 12:12 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
परिवार से दूर ऐसे मनाएं नए साल का जश्न - फोटो : Istock

New Year 2023 Celebration Ideas: वर्ष 2023 का आगाज हो गया है। नए साल की शुरुआत को लेकर दुनियाभर में लोग उत्साहित हैं। सभी नए साल का स्वागत धूमधाम तरीके से करना चाहते हैं। लोग नए साल के मौके पर जश्न मनाना चाहते हैं। कई देशों में नए साल पर छुट्टी होती है। वैसे वीकेंड पर न्यू ईयर होने के कारण भारत में भी नए साल का जश्न उत्साह और उमंग से साथ मनाया जा रहा है। लोग इस मौके पर अपने परिवार के साथ 31 दिसंबर की रात पार्टी करने की योजना बना रहे हैं और 1 जनवरी 2023 को खास तरीके से सेलिब्रेट करना चाहते हैं। हालांकि कई ऐसे दफ्तर हैं, जहां नए साल पर छुट्टी नहीं है। ऐसे में लोग साल के पहले दिन दफ्तर में होंगे। वहीं घर से दूर नौकरी या पढ़ाई के लिए आए लोग किसी कारणवश नए साल पर घर वापस नहीं जा सकते है। इस कारण मजबूरन परिवार से दूर उन्हें नया साल मनाना पड़ रहा है। जिन लोगों को नए साल पर घर जाने की छुट्टी नहीं मिल रहे, वह परिवार से दूर 1 जनवरी को इस तरह जश्न मना सकते हैं।
 

विज्ञापन

2 of 5
ऑफिस पार्टी - फोटो : Istock

दफ्तर में करें नए साल की पार्टी

कर्मचारियों का ज्यादा वक्त दफ्तर में ही बीतता है। ऐसे में अगर वह नए साल के मौके पर घर से दूर हैं तो वह सहकर्मियों के साथ जश्न मना सकते हैं। साल के पहले दिन दफ्तर जा रहे हैं तो वहीं पर पार्टी करें। मिलकर अच्छा सा लंच करें और एक दूसरे के साथ वक्त बिताएं।

विज्ञापन

3 of 5
दोस्तों के साथ घूमें - फोटो : istock

दोस्तों के साथ जाएं बाहर

जो लोग घर से दूर किसी दूसरे शहर में हैं, वह अपने रूम पार्टनर, सहकर्मी या दोस्तों के साथ 31 दिसंबर की शाम या 1 जनवरी को कहीं बाहर घूमने की योजना बना सकते हैं। दोस्तों के साथ फिल्म देखने या डिनर पर जा सकते हैं। शहर के पर्यटन स्थलों को भी घूम सकते हैं।

4 of 5
खाना बनाएं - फोटो : istock
घर पर बनाएं कुछ खास

नए साल पर परिवार से दूर हैं और सहकर्मी व दोस्त भी इस मौके पर साथ नहीं हैं तो घर पर ही नए साल का जश्न मना सकते हैं। अपने पीजी, रूम या फ्लैट की थोड़ी सी सजावट कर लें। खाना बनाना जानते हैं तो कुछ लजीज और खास खाने में बनाएं या बाहर से ऑर्डर कर लें। अच्छा डिनर करें और फिर कोई मूवी या सीरीज देखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वीडियो काॅल पर बात करें - फोटो : istock
घर पर करें वीडियो कॉल

त्योहार तो परिवार के साथ ही मनाने का मजा होता है। लेकिन अगर परिवार से दूर हैं तो उन्हें भी इस बात का अहसास न होने दें। अपनी और उनकी कमी को दूर करने के लिए परिवार के सदस्यों को वीडियो कॉल कर सकते हैं। वीडियो कॉल पर पूरे परिवार को देख पाएंगे और उन्हें आमने सामने से नए साल की शुभकामनाएं दे सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें