फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के बीच नई परेशानी: अब भारत में जीका वायरस का हमला, जानिए इसके लक्षण और बचने के पांच उपाय

Fri, 09 Jul 2021 12:16 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जीका वायरस - फोटो : iStock
कोरोना महामारी अभी खत्म नहीं हुई है और भारत में एक नए वायरस का हमला देखने को मिल रहा है, जिसे जीका वायरस के नाम से जाना जाता है। केरल में कुल 13 लोगों में इस वायरस से संक्रमण की पुष्टि हुई है, जिसमें एक गर्भवती महिला भी शामिल है। इन लोगों में जीका के लक्षण दिखने पर उनके सैंपल्स लेकर जांच के लिए पुणे स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी भेजा गया था, जहां संक्रमण की पुष्टि हो गई। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, जीका वायरस एडीज मच्छरों के काटने से फैलता है और ये मच्छर दिन के समय सक्रिय रहते हैं। हालांकि यह वायरस पहली बार भारत में नहीं फैला है, बल्कि साल 2017 में गुजरात के अहमदाबाद में इसके संक्रमण के तीन मामलों का पता चला था, जिसमें एक गर्भवती महिला भी शामिल थी। आइए जानते हैं इस वायरस के लक्षण और संक्रमण के बचने के उपायों के बारे में... 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
जीका वायरस के लक्षण
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, जीका वायरस रोग के लक्षण आमतौर पर 3-14 दिन के बीच दिखते हैं। हालांकि इससे संक्रमित अधिकांश लोगों में लक्षण विकसित भी नहीं होते हैं, लेकिन जिनमें होते हैं, उनमें बुखार, त्वचा पर चकत्ते, कंजक्टिवाइटिस, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द, सिर दर्द और बेचैनी जैसे लक्षण दिख सकते हैं। ये लक्षण आमतौर पर 2-7 दिनों तक रहते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
जीका वायरस रोग की जटिलताएं 
  • गर्भावस्था के दौरान जीका वायरस संक्रमण विकासशील भ्रूण और नवजात शिशु में माइक्रोसेफली और अन्य जन्मजात असामान्यताओं का कारण हो सकता है। गर्भावस्था में इसके संक्रमण के परिणामस्वरूप गर्भावस्था की गंभीर जटिलताएं भी देखने को मिलती हैं, जैसे कि भ्रूण का नुकसान, बच्चे का समय से पहले जन्म या बच्चे का मृत पैदा होना। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexels.com
जीका वायरस रोग का इलाज
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, जीका वायरस के संक्रमण या इससे जुड़ी बीमारियों का फिलहाल कोई इलाज उपलब्ध नहीं है। हालांकि इसके संक्रमण के लक्षण आमतौर पर हल्के होते हैं। इसलिए बुखार,त्वचा पर चकत्ते या जोड़ों में दर्द जैसे लक्षणों वाले लोगों को भरपूर आराम करना चाहिए, तरल पदार्थ लेना चाहिए और सामान्य दवाओं के साथ दर्द और बुखार का इलाज करना चाहिए। अगर लक्षण बिगड़ते हैं, तो उन्हें चिकित्सा देखभाल और सलाह लेनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
जीका वायरस से बचने के उपाय 
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, जीका वायरस के संक्रमण को रोकने का सबसे अच्छा उपाय है मच्छरों की रोकथाम। 
  • मच्छरों से बचने के लिए पूरे शरीर को ढककर रखें और हल्के रंग के कपड़े पहनें। 
  • मच्छरों के प्रजनन को रोकने के लिए अपने घर के आसपास गमले, बाल्टी, कूलर आदि में भरा पानी निकाल दें। 
  • अधिक से अधिक तरल पदार्थों का सेवन और भरपूर आराम करें। 
  • जीका वायरस का फिलहाल कोई टीका उपलब्ध नहीं है। इसलिए लक्षण दिखने और स्थिति में सुधार न होने पर डॉक्टर को दिखाएं। 
स्रोत और संदर्भ:   
Zika virus 
https://www.who.int/news-room/fact-sheets/detail/zika-virus 

अस्वीकरण नोट: यह लेख मीडिया रिपोर्ट्स और विश्व स्वास्थ्य संगठन की वेबसाइट पर प्रकाशित रिपोर्ट के आधार पर तैयार किया गया है। लेख में शामिल सूचना व तथ्य आपकी जागरूकता और जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किए गए हैं। किसी भी तरह की बीमारी के लक्षण हों अथवा आप किसी रोग से ग्रसित हों तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें