मच्छरजनित रोगों का खतरा
- फोटो : Freepik.com
जीका का संक्रमण
जीका संक्रमण एडीज मच्छरों द्वारा फैलता है। अगर कोई गर्भवती महिला जीका संक्रमित है, तो इससे भ्रूण में भी संक्रमण होने का जोखिम रहता है। जीका वायरस संक्रमण के बाद कुछ हफ्तों से लेकर कई महीनों तक वीर्य जैसे शरीर के तरल पदार्थों में वायरस रह सकता है, भले ही आपको कभी लक्षण न हों। ऐसे में संक्रमित व्यक्ति से संभोग के द्वारा भी जीका वायरस के प्रसार का खतरा रहता है। जीका से पीड़ित 5 में से केवल 1 व्यक्ति में ही लक्षण दिखाई देते हैं। इसमें बुखार, सिरदर्द, जोड़ों में दर्द, कंजंक्टिवाइटिस, त्वाचा में लालिमा या खुजली जैसी दिक्कतें भी हो सकती हैं।