फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chest Pain: सीने में दर्द होना हर बार हृदय की समस्या नहीं, ये भी हो सकते हैं कारण

Tue, 02 Jul 2024 07:32 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
हार्ट की समस्या - फोटो : istock
हृदय रोगों का खतरा वैश्विक स्तर पर बढ़ता हुआ देखा जा रहा है। कुछ दशकों पहले तक हृदय रोगों को उम्र बढ़ने के साथ होने वाली समस्या के रूप में जाना जाता था, हालांकि अब कम आयु के लोग भी इसके शिकार हो रहे हैं। हृदय रोग और इसके कारणों पर अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए तो इसके कारण हार्ट अटैक जैसी गंभीर और जानलेवा समस्याएं भी हो सकती हैं।

हृदय की दिक्कतों में आमतौर पर छाती में दर्द होना प्रमुख कारण माना जाता है, पर हर बार ये लक्षण हृदय की दिक्कतों से ही संबंधित हो, ये जरूरी नहीं है। डॉक्टरों ने बताया छाती में दर्द और जलन के पीछे कई अन्य कारण भी हो सकते हैं जिसकी समय रहते पहचान जरूरी है। अपच, हार्ट बर्न, संक्रमण और कुछ स्थितियों में मानसिक समस्याओं के कारण भी सीने में दर्द की समस्या देखी जाती रही है।

आइए जानते हैं कि किन-किन वजहों से सीने में जलन-दर्द हो सकती है जिसपर ध्यान देते रहना जरूरी है। 
विज्ञापन

2 of 5
हृदय की समस्या - फोटो : istock
हृदय की समस्याओं में होता है सीने में दर्द

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सीने में दर्द या दबाव की समस्या हृदय रोग से लेकर दिल के दौरे का क्लासिक संकेत है। हार्ट अटैक जैसी स्थिति में ये दर्द और भी गंभीर हो सकता है। हार्ट अटैक के कारण सीने में होने वाला दर्द बाएं हाथ, कंधे, गर्दन, जबड़े या पीठ तक जा सकता है।

हालांकि यहां ध्यान देते रहना जरूरी है कि हार्ट बर्न, गैस और छाती में संक्रमण जैसी समस्याओं के कारण भी इसी से मिलते-जुलते लक्षण नजर आ सकते हैं। आइए जानते हैं कि छाती में दर्द की समस्या के और क्या-क्या कारण हो सकते हैं?
विज्ञापन

3 of 5
पैनिक अटैक - फोटो : istock
कहीं आपको पैनिक अटैक की समस्या तो नहीं?

छाती में होने वाले दर्द की समस्या सिर्फ शारीरिक ही नहीं, मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं के कारण भी हो सकती है। पैनिक अटैक के कारण छाती में दर्द होना सामान्य लक्षण माना जाता है। अत्यधिक चिंता और तनाव की अनियंत्रित स्थिति पैनिक अटैक का कारण बन सकती है। पैनिक अटैक की समस्या कई बार ऐसा महसूस हो सकता है जैसे कि आपको दिल के दौरा पड़ा हो।

पैनिक अटैक के अन्य लक्षणों पर भी गंभीरता से ध्यान देना जरूरी है। इसमें सीने में दर्द के साथ, चक्कर आने, मतली और उल्टी, दिल की धड़कन तेज होने, कंपकंपी और पसीना आने की समस्या भी हो सकती है।

4 of 5
अस्थमा की समस्या के बारे में जानिए - फोटो : Freepik
अस्थमा में भी होते हैं ऐसे लक्षण

बार-बार सीने में दर्द होना अस्थमा का संकेत भी हो सकता है। अस्थमा आपके वायुमार्ग में संकीर्णता और अधिक बलगम बनने के कारण होती है। इसमें सांस लेने के दौरान घरघराहट और सांस लेने में कठिनाई होना सामान्य है। अस्थमा अटैक के दौरान कुछ लोगों को सीने में असहज जकड़न और दर्द भी महसूस हो सकती है। अस्थमा के जोखिमों के बारे में जानना और इससे ट्रिगर होने के खतरे से बचाव के लिए प्रयास करते रहना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हार्ट बर्न का खतरा - फोटो : istock
हार्टबर्न में होने वाली दिक्कत

हार्टबर्न में भी सीने में दर्द और जलन की समस्या होना सामान्य है। अपच-गैस के कारण सीने में दर्द और जलन की समस्या होती है। डॉक्टरों के अनुसार, अगर आपको हफ़्ते में एक से अधिक बार एसिड रिफ्लक्स या हार्ट बर्न की दिक्कत होती है, तो आपको गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स हो सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, हार्ट बर्न की स्थिति में सीने में दर्द हो सकता है। इसकी पहचान के लिए अन्य लक्षणों पर भी ध्यान देते रहना जरूरी है।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें