फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बदलते मौसम में रोज खाएं ये 5 चीजें, बीमारी भागेगी कोसों दूर

Thu, 02 Nov 2017 10:51 AM IST
amarujala.com- Presented by : शिप्रा सक्सेना
विज्ञापन
1 of 6
सब्जियां
सर्दी की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में शरीर का ध्यान रखना बेहद जरुरी होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि मौसम बदलते ही लोग कपड़े से लेकर खाने में लापरवाही कर देते हैं जिसका सीधा असर शरीर पर पड़ता है। तो चलिए आपको बताते हैं कि सर्दियों में कौन सी चीजें आपके शरीर के लिए बेहद जरूरी होती हैं।

पढे़ं- नींद में चलने वालों के फायदे सुनेंगे तो आप भी कहेंगे ये बीमारी आपको भी हो
 
विज्ञापन

2 of 6
पालक
पालक 
सर्दियों में हरी सब्जियों की बाजर में ज्यादा वैराइटी मिलती है ऐसे में जितना हो सके इस मौसम में हरी सब्जियों का सेवन करें। पालक में एंटी ऑक्सीडेंट्स होते हैं। इसके साथ ही भरपूर मात्रा में पोटेशियम होता है जिसकी वजह से न्यूरोन के सिगनल्स की स्पीड बढ़ जाती है और दिमाग तेज होता है। इसके अलावा विटामिन सी शरीर को इन्फेक्शन से लड़ने में मदद करता है। 

पढ़ें- तेजी से फैल रहा डेंगू, बचाव के लिए रोज करें ये काम
विज्ञापन

3 of 6
मेथी
मेथी
मेथी का सेवन भी रोगों से बचाने में आपकी मदद करता है। इसे खाने से पेट संबंधी समस्याएं जैसे कि कब्ज और गैस की परेशानी को दूर करता है। इसकी तासीर गर्म होती है जिस वजह से आपके शरीर को ठंडक से बचाने में सहायता करता है। 

पढ़ें- प्लास्टिक नहीं लकड़ी की कंघी का करें इस्तेमाल, होगा जबरदस्त फायदा

4 of 6
हेल्दी फूड
फलियां 
फलियां पोषण का अच्छा माध्यम है। इसमें लाइनिस होता है जो कि शरीर में मौजूद चर्बी को एनर्जी के रुप में परिवर्तित कर देता है। 

पढ़ें- उम्र से दिखना चाहते हैं 10 साल कम तो लीजिए अंकुरित लहसुन की मदद, जानें और भी फायदे
विज्ञापन

5 of 6
बैंगन
बैंगन
सर्दियों में बैगन खाना भी सेहत के लिए अच्छा होता है। इसमें पोटेशियम जैसे मिनरल्स होते हैं जो कि मेटाबोलिज्म के लिए अच्छा होता है। ये मैगनीशियम मसल्स को रिलेक्स करता है जिसकी वजह से नींद अच्छी आती है। 

पढे़ं- खाना खाने के बाद आपको भी आती है नींद तो जान लीजिए ऐसा क्यों?
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मटर
हरी मटर 
सर्दियों में हरी मटर सेहत के लिए अच्छी रहती है। इसे न केवल आप नाश्ते के तौर पर बल्कि सब्जी में डालकर भी खा सकते हैं। इसमें आयरन, जिंक , मैगनीज और विटामनि के प्रचुर मात्रा में होता है जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें