तेजी से दौड़ती भागती इस दुनिया में काम के तनाव और सामाजिक-पारिवारिक समस्याओं के कारण लोगों में तनाव की समस्या होना सामान्य है। आज की दुनिया में, जहां लोग तनाव, चिंता और अवसाद से ग्रस्त होते जा रहे हैं ऐसे में अपने दिमाग को शांत करने के तरीकों के बारे में जानना कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो गया है। तनाव की स्थिति आपके रिश्तों, कामकाज और जीवन की गुणवत्ता को बुरी तरह से प्रभावित कर सकती है।
एक अध्ययन के अनुसार, नियमित रूप से योगाभ्यास करके आपको तनाव, चिंता और अवसाद से लड़ने में मदद मिल सकती है। योग समग्र रूप से मन को शांत करने के लिए बहुत उपयोगी हैं। कई प्रकार के योगासनों का नियमित अभ्यास करने से मन को शांत और एकाग्र बनाने में मदद मिल सकती है। आइए ऐसे ही कुछ फायदेमंद योग के बारे में जानते हैं।