खून
- फोटो : Freepik.com
थैलेसीमिया के लक्षण
थैलेसीमिया के लक्षण बीमारी की गंभीरता पर निर्भर करते हैं। जैसे थैलेसीमिया माइनर की स्थिति में आमतौर पर कोई लक्षण नहीं होता या हल्का एनीमिया हो सकता है। वहीं थैलेसीमिया मेजर के स्थिति में बच्चों में जन्म के कुछ महीनों के भीतर लक्षण दिखना शुरू हो जाते हैं। वे लक्षण कुछ इस प्रकार से हो सकते हैं, जैसे- गंभीर थकान और कमजोरी, त्वचा का पीला पड़ना (एनीमिया के कारण), बच्चों का धीरे विकास होना, पेट का फूलना, चेहरे की हड्डियों में विकृति, गहरे रंग का मूत्र होना आदि।