फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Mental Health Day 2020: मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता जरूरी, साझा करें ये संदेश

Fri, 09 Oct 2020 08:01 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
World Mental Day 2020 - फोटो : Pixabay/Amar Ujala
विश्व स्वास्थ्य संगठन के पहले महानिदेशक ब्रॉक चिशहोम एक मनोरोग चिकित्सक थे। उनकी एक प्रसिद्ध उक्ति है- "बगैर मानसिक स्वास्थ्य के सच्चा शारीरिक स्वास्थ्य नहीं हो सकता है।" मानसिक तौर पर हमारी थकान हमें तनाव और चिंता की ओर धकेलती है और यही जब ज्यादा बढ़ जाए तो डिप्रेशन यानी अवसाद का रूप ले लेता है। शारीरिक परेशानियों की ओर तो हमारा ध्यान जाता है, लेकिन मानसिक परेशानियों को लेकर हमलोग बहुत जागरूक नहीं होते हैं। मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से ही हर साल 10 अक्तूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर मानसिक स्वास्थ्य के प्रति प्रेरक और जागरूकता संदेशों के साथ अपनों को शुभकामनाएं दे सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
Mental Health Day 2020 - फोटो : social media
तनाव, चिंता, दुख... अस्थाई हैं। अपनी अस्थाई भावना के लिए कोई स्थाई निर्णय न लें। 

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस की शुभकामनाएं
विज्ञापन

3 of 6
Mental Health Day 2020 - फोटो : Pixabay
कभी-कभी सबसे खराब जगह आपके अपने दिमाग में हो सकती है। इसलिए शांत रहें, खुश रहें। 

विश्व स्वास्थ्य दिवस की शुभकामनाएं

4 of 6
Mental Health Day 2020 - फोटो : Social Media
सुख और दुख केवल मानसिक अवस्था है। अगर आप अपने मन को संतुलित रख सकते हैं तो आप पूर्णता की ओर अग्रसर हैं। 

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस की शुभकामनाएं
विज्ञापन

5 of 6
Mental Health Day 2020 - फोटो : पेक्सेल्स
आप सबकुछ नियंत्रित नहीं कर सकते। कभी-कभी आपको बस सही समय का इंतजार करने की जरूरत होती है। इसके साथ ही विश्वास करने की जरूरत होती है कि चीजें काम करेगी। थोड़ा रुकें, जो हो रहा है होने दें। स्थितियां सही होंगी। 

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस की शुभकामनाएं
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Mental Health - फोटो : Pexels
मालूम हो कि संयुक्त राष्ट्र के उप महासचिव रिचर्ड हंटर और वर्ल्ड फेडरेशन फॉर मेंटल हेल्थ की पहल पर विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस की शुरुआत साल 1992 में हुई थी। वर्ल्ड फेडरेशन फॉर मेंटल हेल्थ 150 से अधिक सदस्य देशों वाला एक वैश्विक मानसिक स्वास्थ्य संगठन है। साल 1994 में संयुक्त राष्ट्र के तत्कालीन महासचिव यूजीन ब्रॉडी ने एक थीम निर्धारित कर इस दिवस को मनाने की सलाह दी। साल 1994 में पहली बार "दुनिया भर में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार" नामक थीम के साथ विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया गया था। तब से हर साल 10 अक्तूबर को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लिए वैश्विक स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें