फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन लक्षणों से जानें कहीं आपको तो नहीं किडनी संबंधी बीमारी, जानिए क्या हैं उपाय

Thu, 14 Mar 2019 11:40 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : file photo
हम सभी स्वस्थ और स्वच्छ रहना चाहते हैं। अपने शरीर की बाहरी सफाई का ध्यान तो हम रख लेते हैं, लेकिन शरीर के भीतर की सफाई का काम हमारी किडनी संभालती है। यह रक्त में मौजूद पानी और अनावश्यक पदार्थों को अलग करने का काम करती है। इसके अलावा शरीर में रासायनिक पदार्थों का संतुलन, रक्तचाप नियंत्रित करने में भी सहायता प्रदान करती है। बदलती लाइफस्टाइल व काम के बढ़ते दबाव के कारण लोग जंकफूड व फास्ट फूड का सेवन ज्यादा करने लगे हैं। इसी वजह से लोगों की खाने की प्लेट से स्वस्थ व पौष्टिक आहार गायब होते जा रहें हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि 14 मार्च को विश्व किडनी दिवस मनाया जाता है। ऐसे में हम आपको किडनी संबंधित बीमारी, लक्षण और उससे जुड़े उपाय बताएंगे, जो जानना बेहद आवश्यक है। 
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : file photo
हेल्थ विशेषज्ञों के अनुसार, किडनी संबंधी रोग लोगों को कई रूपों में प्रभावित करता है। सबसे ज्यादा होने वाली किडनी संबंधी बीमारियों में एक्यूट इंजरी डिजीज, क्रोनिक किडनी डिजीज, नेफ्रोटिक सिन्ड्रोम, वीयूआरए यूटीआई सम्मिलित हैं।
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : Demo pic
किडनी की बीमारी के बड़े कारण
हर साल किडनी की बीमारी के चलते लाखों लोग अपनी जान गंवा बैठते हैं। दरअसल किडनी की बीमारी के लक्षण उस वक्त उभरकर सामने आते हैं, जब किडनी 60 से 65 प्रतिशत डैमेज हो चुकी होती है। इसलिए इसे साइलेंट किलर भी कहा जाता है। इसलिए समय रहते इसके लक्षणों की पहचान किया जाना बहुत जरूरी होता है। डायबिटीज जैसी बीमारियों, खराब जीवनशैली और कुछ दवाओं के कारण किडनी के ऊपर बुरा असर पड़ता है। डायबिटीज और ब्लड प्रेशर किडनी फेल होने के सबसे बड़े कारण हैं। 

4 of 7
- फोटो : demo pic
किडनी की बीमारी के लक्षण
किडनी संबंधी बिमारियों से बचना है तो शुरूआती लक्षण के विषय में जानना जरुरी है। हाथों और पैरों में सूजन उत्पन्न हो जाती है।ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है। हड्डियों में दर्द होता है। कमजोरी, जी मिचलाना और उल्टी महसूस होती है।पाचन क्रिया में दिक्कत होती है। रोग के बढ़ जाने पर सांस लेने में दिक्कत महसूस होती है।शरीर में रक्त की कमी हो जाती है।अगर आपको भी इनमें से कोई लक्षण खुद महसूस हो तो बिना सोचे एक बार जांच जरूर कराएं। 
 
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : Demo pic
किडनी की बीमारी के उपाय
अगर परेशानियां हैं तो उसके उपाय भी हैं। उसी तरह अगर बीमारी है तो उसके रोकथाम भी हैं जिसे अपनाकर आप संतुलन बना सकते है। किडनी संबंधित बीमारी के रोकथाम के लिए रोजाना दो से चार लीटर तक पानी चाहिए। साथ ही पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थों के सेवन से किडनियों को शरीर से सोडियम, यूरिया और अन्य नुकसानदेह पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिलती है।
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : pixabay
हेल्थ विशेषज्ञों के अनुसार, ऐसी अवस्था में प्रोटीन कम लें। प्रोटीन पनीर, दालों, फलियों, सोयाबीन और मांसाहारी खाद्य पदार्थों में पाया जाता है।विभिन्न खाद्य व पेय पदार्थों के जरिये शरीर में रोजाना 5 ग्राम (एक छोटी चम्मच) तक नमक पहुंचना चाहिए। इससे ज्यादा नमक न लें। खाने में अलग से नमक नहीं डालें।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : file photo
धूम्रपान जानलेवा है ये बात तो सभी जानते है और ये किडनी में रक्त के प्रवाह को धीमा कर देता है। धूम्रपान किडनी के कैंसर के खतरे को भी 50 प्रतिशत तक बढ़ा देता है। अपने रक्त चाप को कम करने के लिए डॉक्टर के परामर्श से दवा का सेवन करें।सप्ताह में कम से कम पांच बार जॉगिंग, साइकिल चलाना या तैराकी जैसे व्यायाम करें। योग विशेषज्ञों के अनुसार योगासन-प्राणायाम करें। हर 3 से 6 महीने में यूरीन टेस्ट करवाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें