हम सभी जानते हैं कि किडनी हमारे शरीर का महत्वपूर्ण अंग है। यह शरीर के विषैले पदार्थों को बाहर निकालने का काम करती है। अगर किडनी में किसी तरह की गड़बड़ी हो जाए तो हानिकारक पदार्थ शरीर से बाहर नहीं निकल पाते और इसका सीधा असर हमारे लिवर और दिल पर पड़ता है। आजकल लोगों में क्रॉनिक किडनी डिजीज यानी गुर्दे खराब होने की समस्या तेजी से बढ़ रही है। अगर वक्त रहते हमें किडनी की परेशानी का मालूम हो जाए तो इसका इलाज कराके ठीक कराया जा सकता है। आज हम आपको इसके लक्षण बताएंगे, जिससे आप वक्त रहते इस बीमारी को पहचान कर इलाज करवा सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 11
swelling
किडनी खराब होने पर शरीर में विषैले पदार्थ जमा होने लगते हैं, जिससे हाथों और पैरों में सूजन आने लगती है। यूरिन से भी किडनी की परेशानी का पता चलता है। यूरिन का रंग गाढ़ा होना या रंग में बदलाव भी इसका इशारा हो सकता है।
विज्ञापन
3 of 11
urine infection
अगर आपके पेट के बांयीं या दांयीं ओर असहनीय दर्द हो रहा हो, तो इसे कतई हल्के में ना लें, क्योंकि यह किडनी में परेशानी की हिंट हो सकती है।
4 of 11
urine infection
इस बीमारी में पेशाब आने की मात्रा बढ़ती या कम होती है। इसके अलावा बार-बार पेशाब आने का एहसास होना मगर करने पर पेशाब का न आना भी किडनी फेल का लक्षण है।
विज्ञापन
5 of 11
urine infection
अगर आपको मूत्र के दौरान खून आए तो ऐसे में आपको बिल्कुल लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। आपको तुरंत किसी यूरोलॉजिस्ट को दिखाना चाहिए।
विज्ञापन
6 of 11
urine problems
अगर आपको अचानक कई बार पेशाब आ रहा है तो यह किडनी में किसी तरह की बीमारी का इशारा है। ऐसे हालात में जानने की कोशिश करें कि बार-बार पेशाब आने की वजह क्या किडनी की कोई बीमारी तो नहीं। पेशाब ज्यादा आना या कम आना दोनों ही अच्छा नहीं माना जाता है।
विज्ञापन
7 of 11
urine
अगर आपको पेशाब का एहसास होता है और जाने पर आपको पेशाब नहीं आता तो यह भी किडनी फेल का लक्षण है।
8 of 11
urine infection
अगर आपके पेशाब करते वक्त किसी तरह की जलन महसूस हो या बेचैनी हो तो इसका मतलब यह है कि या तो आपको यूरिन इन्फेक्शन हुआ है या फिर आपकी किडनी में कोई परेशानी है। ऐसे में आप एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
9 of 11
Tired
छोटे-मोटे काम करने के बाद कमजोरी, थकान महसूस होना या हार्मोन का स्तर गिरना किडनी फेल का लक्षण है।
10 of 11
Tired
किडनी के काम न करने के कारण शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं की कमी हो जाती है, जिससे शरीर में ऑक्सीजन की कमी होने के कारण सांस लेने में तकलाफ होने लगती है।