डॉ. परवेश मलिक
फिजिशियन, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एमडी (जनरल मेडिसिन)
Medically Reviewed by
Dr. Parvesh Malik
कोरोना वायरस एक ऐसी खतरनाक महामारी है, जो कई तरीकों से मानव शरीर को नुकसान पहुंचा रही है। जो लोग ठीक हो रहे हैं, उनमें भी कई तरह की दिक्कतें ठीक होने के बाद नजर आ रही हैं। वहीं, फेफड़ों के बाद अब कोरोना लिवर पर भी अटैक कर रहा है। दरअसल, कोरोना की चपेट में आए कई ऐसे मरीज हैं, जिनका लिवर अस्थायी तौर पर डैमेज हो चुका था। हालांकि, इसकी सटीक वजह तो सामने नहीं आई, लेकिन लिवर फंक्शन टेस्ट में इसकी पुष्टि जरूर हुई है। डॉक्टर्स के मुताबिक, ऐसे मरीजों की हालत नाजुक होने का खतरा ज्यादा रहता है। वहीं, हेपेटाइटिस वायरस के संक्रमण के कारण लिवर बीमार हो जाता है, जो कि एक आम बात है। वहीं, विशेषज्ञ मानते हैं कि अगर हेपेटाइटिस के मरीज कोरोना की चपेट में आते हैं, तो इससे मौत का खतरा भी बढ़ सकता है। ऐसे में जरूरी है कि कोरोना काल में खुद को हेपेटाइटिस जैसे वायरस से बचाएं। तो चलिए आज विश्व हेपेटाइटिस दिवस के मौके पर इसके लक्षण और बचाव के तरीकों के बारे में विस्तार से जानते हैं।