फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार्ट हेल्थ: दिल को समय से पहले बूढ़ा बना रही हैं आपकी रोज की गलतियां, आज ही बदल लें ये आदतें

Mon, 28 Sep 2026 04:56 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Heart Problem: तनाव, नींद की कमी, शारीरिक निष्क्रियता, धूम्रपानऔर असंतुलित खान-पान हृदय स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकते हैं। इनका असर उम्र बढ़ने पर ही हो, ऐसा जरूरी नहीं है। दिल की सेहत को बेहतर रखने में के लिए सभी लोगों को सावधानी बरतते रहने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
1 of 5
हार्ट की समस्याएं - फोटो : Amarujala.com/AI
क्या आप अपनी हार्ट हेल्थ को लेकर सावधान हैं? ये सवाल इसलिए उठ रहा है क्योंकि हाल के वर्षों में तेजी से हार्ट अटैक-कार्डियक अरेस्ट और उससे मौत के मामले रिपोर्ट किए गए हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, जिस तरह से हमारा लाइफस्टाइल और खान-पान गड़बड़ हो गया है, इसने दिल की सेहत को लेकर चिंताएं काफी बढ़ा दी हैं। इतना ही नहीं दिनचर्या की गड़बड़ आदतें समय से पहले ही दिल को बूढ़ा भी बनाती जा रही हैं, जिसे लेकर सभी लोगों को अलर्ट रहना चाहिए।

हमारा दिल दिन-रात बिना रुके काम करता है, लेकिन हमारी रोज की कुछ आदतें उस पर लगातार दबाव डाल सकती हैं। अध्ययनों में पाया गया है कि देर रात तक जागने से लेकर दिनभर बैठे रहना और लगातार तनाव में रहने से लेकर धूम्रपान-शराब का सेवन ये सभी हृदय स्वास्थ्य को प्रभावित कर रही है।

आइए उन जोखिमों के बारे में जान लेते हैं जो भले ही हमारी उम्र कम हो पर दिल की उम्र को बढ़ाती जा रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
हृदय रोगों का बढ़ता खतरा - फोटो : Adobe Stock Images
दिल की बीमारियों का बढ़ता जोखिम

कार्डियोवैस्कुलर बीमारियों के बारे में दुनियाभर में जागरूकता बढ़ाने और दिल की समस्याओं को लेकर कम उम्र से ही अलर्ट रहने के उद्देश्य से हर साल 29 सितंबर को 'वर्ल्ड हार्ट डे' मनाया जाता है। वर्ल्ड हार्ट डे 2026 का विषय है- "डॉन्ट मिस अ बीट"। इसमें दिल की बीमारी के छिपे हुए या हल्के स्तर के शुरुआती संकेतों को पहचानने पर ध्यान दिया जा रहा है, ताकि आगे चलकर कोई गंभीर समस्या न हो।

उम्र कम में होने का मतलब यह नहीं है कि दिल सुरक्षित है।
 
  • उम्र बढ़ने के साथ पहले से मौजूद ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल और अधिक वजन की समस्या जोखिम को और भी बढ़ाने वाली हो  सकती है।
  • इसलिए दिल को स्वस्थ रखने के लिए केवल बीमारी होने के बाद सावधानी बरतना काफी नहीं है। रोज की छोटी आदतों पर ध्यान देना भी उतना ही जरूरी है।
विज्ञापन

3 of 5
ज्यादा तनाव का दिल की सेहत पर असर - फोटो : Freepik.com
अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के अनुसार, दिल को स्वस्थ और हेल्दी रखना है कि अच्छी नींद, शारीरिक गतिविधि, स्वस्थ खान-पान, धूम्रपान से दूरी और तनाव को कंट्रोल करने वाले उपाय जरूरी हैं।

स्ट्रेस और नींद की कमी का खतरा

लगातार तनाव हमारे शरीर में ऐसी प्रतिक्रियाएं पैदा कर सकता है जिनमें दिल की धड़कन और ब्लड प्रेशर सामान्य से अधिक हो सकते हैं। लंबे समय तक बना रहने वाला तनाव स्वस्थ आदतों को भी बिगाड़ सकता है। इसके कारण आपका व्यायाम,खान-पान बिगड़ जाता है और धूम्रपान बढ़ सकता है। ये आदतें भी हार्ट हेल्थ के लिए खतरनाक हो सकती हैं।
 
  • इसी तरह नींद की कमी को भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के अनुसार, वयस्कों को सामान्य तौर पर रोज 7 से 9 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए। लगातार नींद में गड़बड़ी हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, मोटापे और हृदय रोग के जोखिमों को बढ़ा सकती है।

4 of 5
लंबे समय तक बैठे रहने के नुकसान - फोटो : Amarujala.com/AI
दिनभर बैठे-बैठे बीत जाता है?

आज की जीवनशैली में कई लोगों का दिन ज्यादातर कुर्सी या स्क्रीन के सामने गुजरता है। इसके चलते लंबे समय तक शारीरिक रूप से निष्क्रिय रहना आपके वजन, ब्लड शुगर और दूसरे हृदय जोखिमों को प्रभावित कर सकता है।
 
  • नियमित शारीरिक गतिविधि हृदय स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। इसके लिए अपनी उम्र और स्वास्थ्य के अनुसार व्यायाम की आदत बनाएं।
  • रोज वॉक करना, साइकिलिंग या दूसरी हल्की गतिविधियां भी ब्लड सर्कुलेशन और दिल की सेहत के लिए फायदेमंद हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
धूम्रपान के खतरे - फोटो : Freepik.com
धूम्रपान- शराब से तुरंत बनाएं दूरी

धूम्रपान हृदय के लिए सबसे नुकसानदायक आदतों में से एक है। इसी तरह ज्यादा शराब पीना भी ब्लड प्रेशर बढ़ा सकता है और इससे धड़कनें भी अनियमित हो जाती हैं।
 
  • खाने में लगातार ज्यादा नमक, अस्वास्थ्यकर वसा और अत्यधिक कैलोरी वाली चीजें भी वजन, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल को प्रभावित कर सकती है। 
  • इसलिए दिल की देखभाल के लिए संतुलित भोजन, नियमित गतिविधि, पर्याप्त नींद और धूम्रपान से दूरी जरूरी है।





--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें