कैंसर के लिए टीका
- फोटो : Pixabay
प्रतिरक्षा प्रणाली को सक्रिय कर देगी ये दवा
मेडिकल रिपोर्ट्स के मुताबिक एटेजोलिजुमाब, रोश (आरओजी.एस) कंपनी जेनेंटेक द्वारा तैयार किया गया इंजेक्शन है। ये एक इम्यूनोथेरेपी दवा है जो मरीज की प्रतिरक्षा प्रणाली को कैंसर कोशिकाओं का पता लगाने और उसे नष्ट करने में सहायता करती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बताया कि वर्तमान में फेफड़े, स्तन, लिवर और मूत्राशय सहित कुछ और प्रकार के कैंसर वाले एनएचएस रोगियों को ट्रांसफ़्यूज़न द्वारा उपचार की पेशकश की गई है।
एनएचएस इंग्लैंड के विशेषज्ञों ने उम्मीद जताई है कि इंग्लैंड में इस इंजेक्शन से उपचार शुरू होने से 3,600 से अधिक रोगियों को सीधा लाभ मिल सकेगा। अब तक के इलाज में कई रोगियों की नसों तक दवा पहुंचने में अधिक समय लगता था। अब नई विधि से इंजेक्शन को नसों की जगह पर त्वचा के नीचे देकर आसानी से शरीर में पहुंचाया जा सकेगा।
--------------
स्रोत और संदर्भ
England to rollout world-first seven-minute cancer treatment jab
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।