फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Tips: World Diabetes Day पर जानिए मधुमेह से बचाव के लिए कैसी रखें दिनचर्या, क्या खाएं-क्या नहीं?

Mon, 14 Nov 2022 07:00 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
डायबिटीज में कैसा रखें आहार? - फोटो : iStock
डायबिटीज का जोखिम वैश्विक स्तर पर साल-दर-साल तेजी से बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ इस बीमारी को काफी गंभीर और जटिलताओं वाला मानते हैं, चूंकि इसका जोखिम 40 से कम उम्र के लोगों में भी बढ़ता जा रहा है, ऐसे में बचाव करते रहना सभी के लिए आवश्यक है। टाइप-2 डायबिटीज को मुख्यरूप से लाइफस्टाइल में गड़बड़ी के कारण होने वाली स्वास्थ्य समस्या के तौर पर जाना जाता है, ऐसे में अगर दिनचर्या और खान-पान को ठीक कर लिया जाए तो इस बीमारी के जोखिम को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

वैश्विक स्तर पर बढ़ते डायबिटीज के खतरे को लेकर लोगों को अलर्ट करने और इससे बचाव को लेकर आवश्यक सावधानियों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से हर साल 14 नवंबर को वर्ल्ड डायबिटीज डे मनाया जाता है। 

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, डायबिटीज के बढ़ते जोखिमों को ध्यान में रखते हुए सभी लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए। ब्लड शुगर का स्तर बढ़ने की यह समस्या समय के साथ गंभीर जटिलताओं का कारण बन सकती है। यदि आपमें मधुमेह की फैमिली हिस्ट्री रही है, तो ऐसे लोगों को और भी अलर्ट हो जाना चाहिए। आइए जानते हैं कि डायबिटीज के खतरे को कम करने के लिए लाइफस्टाइल और आहार संबंधी किन बातों का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है?
विज्ञापन

2 of 5
डायबिटीज से बचाव के लिए क्या करें? - फोटो : Pixabay
डायबिटीज से बचाव के लिए कैसी रखें दिनचर्या?

डायबिटीज से बचाव के लिए सबसे आवश्यक है, शारीरिक रूप से सक्रिय रहना। इसके लिए दिनचर्या में व्यायाम, योग, रनिंग, तैराकी जैसे अभ्यास को शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा अध्ययनों में डायबिटीज और तनाव के बीच के संबंधों के बारे में पता चलता है। डायबिटीज के जोखिमों से बचे रहने के लिए तनाव को कंट्रोल करना भी बहुत आवश्यक है, इसमें नियमित रूप से योग के अभ्यास से लाभ पाया जा सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
डायबिटीज के जोखिमों के बारे में जानिए - फोटो : iStock
इन आदतों से हो सकता है खतरा

डॉक्टर्स कहते हैं, डायबिटीज के विकास के लिए जिन कारकों को सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है, वजन बढ़ना उनमें से एक हैं। अधिक वजन या मोटापा आपके जोखिमों को बढ़ा सकते हैं। इसके लिए बहुत ज्यादा समय बैठकर न बिताएं और आहार में कैलोरी वाली चीजों की मात्रा को कम करें। धूम्रपान और शराब की आदत को भी डायबिटीज के जोखिमों को बढ़ावा देने वाला माना जाता है, इससे भी परहेज किया जाना चाहिए।

4 of 5
डायबिटीज वाले आहार - फोटो : iStock
डायबिटीज से बचाव के लिए कैसा रखें आहार

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, डायबिटीज से बचाव करने और इसके जोखिमों से बचने के लिए आहार का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। इसके लिए हरी पत्तेदार सब्जियों-साग का सेवन अधिक करें। मौसमी फलों का सेवन भी आवश्यक माना जाता है, हालांकि सिर्फ उन्हीं फलों का सेवन किया जाना चाहिए जिनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। समय पर भोजन करने और अधिक पानी पीने से भी डायबिटीज के खतरे को कम कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डायबिटीज में क्या नहीं खाना चाहिए? - फोटो : pixabay
डायबिटीज से बचना है तो इन चीजों से करें परहेज

डायबिटीज के खतरे से बचे रहने के लिए कुछ चीजों से परहेज किया जाना जरूरी होता है।
  • चीनी-मीठे खाद्य-पेय पदार्थों से दूरी बनाकर रखें।
  • व्हाइट ब्रेड, चावल और पास्ता जैसी चीजों का सेवन कम करें।
  • फल या ऐसे खाद्य पदार्थ जिनक ग्लाइसेमिक इंडेक्स 55 से अधिक हो, उनका सेवन कम से कम करें।


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें