डायबिटीज की गंभीर स्थिति के बारे में जानिए
- फोटो : Pixabay
डायबिटिक कीटोएसिडोसिस के लक्षणों की पहचान जरूरी
मधुमेह के शिकार लोगों को शरीर में हो रहे बदलावों पर गंभीरता से ध्यान देते रहने की आवश्यकता होती है। डायबिटिक कीटोएसिडोसिस के लक्षण काफी तेजी से नजर आने लगते हैं। समय पर इसकी पहचान और इलाज बहुत जरूरी माना जाता है। मधुमेह केटोएसिडोसिस के लक्षण यूरिन टेस्टिंग किट्स की मदद से देखे जा सकते हैं।
- बहुत प्यास लगना
- बार-बार पेशाब आना
- पेट दर्द होना
- कमजोर या थका हुआ होना।
- पेशाब में कीटोन्स का स्तर बढ़ना।
- बार-बार यूटीआई की समस्या होना।
डायबिटिक कीटोएसिडोसिस के कारण किडनी फेलियर के मामले सबसे अधिक देखे जाते रहे हैं, कुछ लोगों में यह लिवर से संबंधित गंभीर समस्याओं का कारण हो सकती है। ये दोनों ही समस्याएं गंभीर स्थिति में जानलेवा हो सकती हैं।