कैंसर का खतरा वैश्विक स्तर पर तेजी से बढ़ता हुआ देखा जा रहा है, लगभग सभी उम्र के लोग इसके शिकार पाए जा रहे हैं। हालिया रिपोर्ट में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने चिंता जताते हुए कहा कि आने वाले कुछ वर्षों में कैंसर के मामले और भी बढ़ सकते हैं, जिसको लेकर सभी लोगों को निरंतर सावधानी बरतते रहना जरूरी है।
पुरुषों में फेफड़े और महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर का खतरा सबसे अधिक देखा जा रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, कुछ प्रकार के जोखिम कारक हैं, जो कैंसर के खतरे को बढ़ाने वाले हो सकते हैं, जिसके बारे में जानकारी होना और बचाव के उपाय करते रहना जरूरी है।
कैंसर के बारे में लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से हर साल चार फरवरी को विश्व कैंसर दिवस मनाया जाता है। डॉक्टर कहते हैं, कुछ गड़बड़ आदतें भी आपको कैंसर का शिकार बना सकती है, इनसे बचाव करना बहुत जरूरी है। कहीं आपमें भी तो ये आदतें नहीं हैं?