मानव शरीर की संरचना जितनी जटिल है, शरीर के विभिन्न अंगों में होने वाली बीमारियां भी उतनी ही जटिल है। दिल, किडनी, लिवर, फेफड़े, मस्तिष्क आदि में होने वाली बीमारियां तो और भी जटिल होती हैं। एक ऐसी ही जटिल बीमारी है, ब्रेन ट्यूमर। यह दरअसल, मस्तिष्क में होने वाली कोशिकाओं का जमाव है। जब ये कोशिकाएं अनियंत्रित रूप से बढ़ने लगती है, जमने लगती है तो यह ट्यूमर जानलेवा भी हो सकता है। इसी के प्रति दुनियाभर के लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल आठ जून को 'विश्व ब्रेन ट्यूमर दिवस' मनाया जाता है। इस दिन देश के विभिन्न हिस्सों में होने वाले कार्यक्रमों में ब्रेन ट्यूमर के लक्षण, कारण और उपचारों के बारे में बताया जाता है।