फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Blood Donor Day: रक्तदान पूरी तरह से स्वस्थ और सुरक्षित, जानिए ब्लड डोनेशन के पहले-बाद में क्या खाएं-पिएं?

Tue, 14 Jun 2022 01:55 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
विश्व रक्तदाता दिवस 2022 - फोटो : iStock
वैश्विक स्तर पर रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए हर साल 14 जून को 'विश्व रक्तदाता दिवस' मनाया जाता है। इस खास दिन का उद्देश्य दुनियाभर में रक्तदान को बढ़ावा देने
के लिए लोगों को प्रेरित करना है। एक अनुमान के अनुसार दुनियाभर में हर साल अनुमानित 118.5 मिलियन ब्लड डोनेशन एकत्रित किए जाते हैं। रक्तदान को सबसे महत्वपूर्ण दान में से एक माना जाता है क्योंकि यह किसी व्यक्ति की जिंदगी को बचा सकता है। चोट, ऑपरेशन या फिर किसी गंभीर रोग के इलाज के दौरान रोगी को बाहर से रक्त की आवश्यकता पड़ सकती है, ऐसे में रक्तदान से एकत्रित खून को प्रयोग में लाया जाता है। 

रक्तदान सिर्फ प्राप्तकर्ता के लिए ही नहीं बल्कि रक्तदाता के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। अध्ययनों से पता चलता है कि नियमित रक्तदान करने वाले लोगों में हेमोक्रोमैटोसिस का खतरा कम हो जाता है। यह शरीर में आयरन की अधिकता के कारण होने वाली समस्या है। इसके अलावा रक्तदान करते रहने वाले लोगों के शरीर में नई रक्त कोशिकाओं के उत्पादन में भी वृद्धि होती है। रक्तदान करने से कैंसर, हृदय और लिवर से संबंधित स्वास्थ्य जोखिम भी कम हो जाता है। 

हालांकि रक्तदान करने से पहले और बाद में खान-पान और स्वास्थ्य को लेकर विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
रक्तदान से संबंधित जरूरी बातें - फोटो : Pixabay
रक्तदान कौन कर सकता है?

18 वर्ष या उससे अधिक और 60 वर्ष से कम आयु वाले स्वस्थ व्यक्ति स्वेच्छा से रक्तदान कर सकते हैं। रक्तदाता का वजन कम से कम 50 किलोग्राम होना चाहिए साथ ही वह मधुमेह या रक्तचाप जैसी समस्याओं का रोगी नहीं होना चाहिए। एक बार रक्तदान करने के 56 दिनों बाद दूसरा रक्तदान किया जा सकता है।

सबसे खास बात रक्तदान करने से न तो कमजोरी आती है और न ही इससे सेहत को कोई नुकसान होता है। हां, रक्तदान से पहले और बाद में खान-पान को लेकर सतर्कता बरतने की सलाह दी जाती है।
विज्ञापन

3 of 5
रक्तदान से पहले क्या खाएं? - फोटो : iStock
रक्तदान से पहले की जरूरी बातें

रक्तदान करने से पहले हल्का लेकिन स्वस्थ भोजन जरूर करें और खूब पानी पिएं। इससे आपके शारीरिक कार्यों को नियंत्रित रखने और रक्तचाप को कंट्रोल रखने में मदद मिलेगी। कभी भी खाली पेट रक्तदान नहीं करना चाहिए। रक्तदान करने से आपके शरीर में आयरन के स्तर में थोड़ी कमी आ सकती है, इसलिए स्वस्थ और पौष्टिक खाद्य पदार्थों का सेवन करने के बाद ही रक्तदान करें। हालांकि रक्तदान के बाद शरीर में होने वाली आयरन की कमी की स्वत: पूर्ति भी हो जाती है।
 
रक्तदान करने से पहले उच्च वसा वाले खाद्य पदार्थ, धूम्रपान या शराब का सेवन नहीं करना चाहिए।

4 of 5
रक्तदान के बाद जूस-पेय का करें सेवन - फोटो : istock
रक्तदान के बाद क्या करें?

रक्तदान के बाद कुछ समय तक आपको हल्की कमजोरी का एहसास हो सकता है, हालांकि यह स्वत: ठीक हो जाता है। रक्तदान करने के बाद पानी पीना और स्वस्थ-पौष्टिक चीजों का सेवन करना आवश्यक माना जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ आयरन और विटामिन-सी से भरपूर चीजों के सेवन की सलाह देते हैं। रक्तदान के बाद शरीर में स्वत: कुछ समय के भीतर नई रक्त कोशिकाओं का निर्माण शुरू हो जाता है, ऐसे में रक्तदान के बाद किसी तरह की दिक्कत नहीं होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रक्तदान पूरी तरह से सुरक्षित - फोटो : Pixabay
'रक्तदान पूरी तरह से सुरक्षित है'

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, रक्तदान पूरी तरह से सुरक्षित है, इससे बिल्कुल भी घबराना नहीं चाहिए। रक्तदान करने के बाद आपको आत्मसंतुष्टि का एहसास होता है जो मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। शरीर में रक्त निर्माण की प्रक्रिया सतत चलती रहती है, ऐसे में रक्तदान करने से शरीर में खून की कमी नहीं होती है। रक्तदान को विशेषज्ञ पूरी तरह से स्वस्थ प्रक्रिया मानते हैं। 


---------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें