आर्थराइटिस या गठिया, दुनियाभर में तेजी से बढ़ती बीमारियों में से एक है, ये आपके चलने-उठने से लेकर जीवन के कई सामान्य कार्यों के लिए मुश्किल बढ़ा सकती है। आर्थराइटिस को कुछ दशकों पहले तक उम्र बढ़ने के साथ होने वाली समस्या के तौर पर जाना जाता था पर अब कम उम्र के, युवा भी इसके शिकार हो रहे हैं। आर्थराइटिस, आपके जोड़ों में सूजन और दर्द की समस्या है जो आमतौर पर उम्र के साथ बदतर होती जाती है। ऑस्टियोआर्थराइटिस और रुमेटीइड आर्थराइटिस, गठिया के सबसे आम प्रकार हैं।
आर्थराइटिस के बारे में जागरूकता बढ़ाने और इससे बचाव को लेकर लोगों को शिक्षित करने के उद्देश्य से हर साल 12 अक्टूबर को वर्ल्ड आर्थराइटिस डे मनाया जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सभी लोगों के लिए गठिया के लक्षणों और कारणों के बारे में सही जानकारी होना जरूरी है, जिससे इसके जोखिमों को कम किया जा सके। आइए इस बारे में विस्तार से समझते हैं।