फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Immunity in Winter: सर्दी के मौसम में इम्यूनिटी बढ़ाने के आसान तरीके, रखेंगे खांसी-जुकाम और सिरदर्द से दूर

Thu, 02 Nov 2023 09:46 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सर्दियों में इम्यूनिटी मजबूत करने के टिप्स - फोटो : iStock
Build Strong Immunity In Winter: अक्तूबर महीने से हल्की हल्की सर्द हवाएं चलना शुरू हो जाती हैं। मौसम में कुछ ठंडक महसूस होने लगती है। गर्मी और मानसून के खत्म होने और ठंड आने के बीच बदलते मौसम के कारण कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ने लगता है। सर्दियों में कफ व जुकाम, फ्लू, खांसी, ब्रोंकाइटिस और अस्थमा समेत कई संक्रामक रोग हो सकते हैं।

ऐसे में इस मौसम में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होती है। कमजोर इम्यूनिटी वालों को मौसमी बीमारियां पहले परेशान करने लगती हैं। ऐसे में इम्यूनिटी को मजबूत बनाकर सर्दियों में होने वाली बीमारियों से बचने की तैयारी पहले से की जा सकती है। फ्लू, इन्फेक्शन और खांसी व जुकाम से बचने के लिए अपनी इम्यूनिटी को मजबूत करना चाहिए। इस लेख में सर्दियों में होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं से दूर रहने के लिए इम्यूनिटी मजबूत बनाने के तरीके बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
sleep - फोटो : istock
सर्दियों में इम्यूनिटी (प्रतिरक्षा प्रणाली) को मजबूत करने के कई तरीके हो सकते हैं।

नींद पूरी करें

रात में नींद पूरी न करने से शरीर के साथ ही मानसिक रूप से भी थकान आ जाती है। यह थकान तनाव का कारण भी बनती है। शारीरिक और मानसिक रूप से थके व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता ठीक से कार्य नहीं करती और रोग अटैक कर सकता है। ऐसे में पूरी नींद लें ताकि इम्यून सिस्टम मजबूत हो सके।
विज्ञापन

3 of 5
yoga - फोटो : istock
योग और ध्यान

तनाव व थकान को कम करने के साथ ही इम्यूनिटी को बेहतर बनाने के लिए योग व ध्यान को अपनी जीवनशैली में शामिल करें। नियमित योगासनों का अभ्यास शारीरिक और मानसिक सक्रियता को बढ़ाता है और थकान कम करता है, जिससे तनाव कम होता है और इम्यूनिटी मजबूत बनती है। 

4 of 5
व्यायाम भी जरूरी - फोटो : istock
व्यायाम भी जरूरी

खानपान के साथ ही कुछ शारीरिक क्रियाशीलता भी शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाती है। सर्दियों में अक्सर लोग फिजिकल एक्टिविटी करना कम कर देते हैं। इस कारण मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है। इससे बचने के लिए हर दिन व्यायाम जरूर करना चाहिए। व्यायाम से मेटाबाॅलिज्म मेंटेन रहता है और इम्यूनिटी बेहतर बनती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ashwagandha - फोटो : istock
सही आहार और पानी
 
  • सर्दी में लोग पानी की मात्रा कम कर देते हैं। शरीर को जितने पानी की जरूरत होती है, उतना न मिल पाने के कारण इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बिगड़ जाता है और इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है। इस समस्या से बचने के लिए हर दिन पर्याप्त पानी पीएं। 
  • पोषण से भरपूर आहार का सेवन इम्यून सिस्टम को मजबूत कर सकता है। फल, सब्जियां, दालें, अनाज, प्रोटीन और विटामिन सी व डी से भरपूर पौष्टिक आहार इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाता है।
  • इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए औषधीय गुणों से युक्त आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों का नियमित सेवन करें। जैसे अश्वगंधा, हल्दी, तुलसी की पत्तियां का नियमित सेवन रोगों से लड़ने के लिए शरीर को अंदरूनी मजबूती प्रदान करता है।
  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें