गर्मियों के दिनों में हम कुछ भी गर्म चीजें खाने से बचते हैं और उसकी जगह पर हम ठंडी चीजों का सेवन करते हैं, ताकि हम खुद को गर्मी से बचा सकें। वहीं, सर्दी में हम बिल्कुल इसका उल्टा करते हुए गर्म चीजों को ज्यादा से ज्यादा खाते हैं, जिसकी वजह से कई बार हमें पेट से जुड़ी या कई अन्य तरह की समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में मन में एक सवाल जरूर आता है कि इससे बचने के लिए आखिर क्या करें? तो घबराइए मत, हम आपको पांच ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपको स्वस्थ रखने के साथ ही सर्दियों में गर्मी का अहसास भी देंगी।