इस कोरोना महामारी के दौर में सबसे जरूरी है कि आप अपने शरीर को मजबूत बनाए रखें और ऐसी चीजों का सेवन करें जो आपकी इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करें। अगर इम्यूनिटी अच्छी रहेगी तो बीमारियों से लड़कर हम खुद को बीमार होने से बचा सकते हैं या अगर बीमार पड़ भी गए तो जल्दी ठीक हो जाएंगे। इसके लिए जरूरी है कि संतुलित आहार खाएं, जो प्रोटीन, विटामिन और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर हो, क्योंकि संतुलित आहार ही इम्यूनिटी बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आइए जानते हैं उन खास चीजों के बारे में, जो शरीर के साथ-साथ ही इम्यूनिटी को भी मजबूत बनाने में मदद करते हैं।