Extreme Cold Precautions: देश के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड और शीत लहर ने दस्तक दे दी है। गिरते तापमान के साथ ही अस्पतालों में सर्दी, खांसी, जोड़ों के दर्द और हृदय संबंधी समस्याओं के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी है। अक्सर लोग ठंड को केवल ऊपरी तौर पर महसूस करते हैं, लेकिन यह हमारे शरीर की आंतरिक कार्यप्रणाली पर गहरा दबाव डालती है।
भीषण ठंड में जब शरीर का तापमान सामान्य से कम होने लगता है, तो रक्त वाहिकाएं सिकुड़ जाती हैं और दिल को खून पंप करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। ऐसे में थोड़ी सी भी लापरवाही गंभीर बीमारी का कारण बन सकती है। सर्दियों में स्वस्थ रहने का मंत्र केवल भारी जैकेट पहनना नहीं है, बल्कि शरीर के तापमान को संतुलित रखना, सही पोषण लेना और जीवनशैली में जरूरी बदलाव करना है।
अगर आप भी इस भीषण ठंड में डॉक्टर के चक्कर काटने से बचना चाहते हैं, तो स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा सुझाए गए कुछ बुनियादी सुरक्षा नियमों का पालन करना जरूरी है। इसलिए आइए इस लेख में कुछ जरूरी सावधानियों के बारे में जानते हैं जिन्हें अपनाकर आप इस ठंड का आनंद ले सकते हैं।