फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yoga Tips: जानिए क्यों नहीं बढ़ पाती है कुछ बच्चों की हाइट, क्या योगासनों से मिल सकता है इसमें लाभ?

Sat, 10 Sep 2022 01:35 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
बच्चों की हाइट बढ़ाने वाले योग - फोटो : istock
शरीर की हाइट अच्छी होना, न सिर्फ आपके अच्छे लुक के लिए जरूरी है, बल्कि इसे शरीर की सेहत और फिटनेस दोनों के लिए भी जरूरी माना जाता है। हालांकि बड़ी संख्या में लोग कम हाइट की समस्या से परेशान देखे जाते हैं। आमतौर पर इस समस्या के लिए आनुवांशिकता के अलावा कुछ हार्मोंन्स की कमी को प्रमुख कारण माना जा सकता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, हाइट कम होने के लिए ग्रोथ हार्मोन की कमी (जीएचडी) को प्रमुख माना जाता है। जीएचडी वाले बच्चों का कद सामान्य शरीर के अनुपात में छोटा रह जाता है। इस कमी के कई अलग-अलग कारण हो सकते हैं, जिनपर ध्यान देने की आवश्यकता है। 

हालांकि अच्छी बात यह है कि योग का अभ्यास आपके ग्रोथ हार्मोन को बढ़ाने में मददगार हो सकता है। विशिष्ट योग आसनों का अभ्यास इन हार्मोन्स को चार्ज करने और शरीर की फिटनेस को ठीक रखने में भी आपके लिए मददगार हो सकता है। नियमित रूप से योग करने से मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहता है, इसके अलावा योग आसन शरीर के लचीलेपन, शक्ति और संतुलन को सुधारने के साथ हाइट को भी बढ़ाने में आपके लिए सहायक हैं। बच्चों में इन योगासनों की आदत बनाकर उनमें ग्रोथ हार्मोन को बढ़ावा देने और कम हाइट की समस्या को दूर करने में मदद मिल सकती है।
विज्ञापन

2 of 4
ट्री पोज योग से बढ़ती है हाइट - फोटो : Pixabay
वृक्षासन योग के अभ्यास की बनाइए आदत

बच्चों की हाइट बढ़ाने के लिए उनमें वृक्षासन योग के अभ्यास की आदत बनाने से लाभ मिल सकता है। ट्री पोज़ या वृक्षासन योग के दौरान एक पैर को मोड़कर दूसरी जांघ के ऊपर रखा जाता है, इस दौरान शरीर का पूरा भार दूसरे पैर पर होता है। यह आसन आपकी मांसपेशियों को मजबूत करने में मदद करती है। इसके अलावा इस योग के अभ्यास के दौरान पिट्यूटरी ग्रंथि (ग्रोथ हार्मोन के उत्पादन के लिए जिम्मेदार) सक्रिय होती है जो शरीर की लंबाई को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक होती है। 
विज्ञापन

3 of 4
शीर्षासन योग से क्या लाभ है? - फोटो : iStock
शीर्षासन योग का अभ्यास

शीर्षासन योग शरीर की मांसपेशियों की स्ट्रेचिंग के साथ पिट्यूटरी ग्रंथि को सक्रिय करने के सबसे कारगर योगाभ्यासों में से एक है। हेड स्टैंड पोज के अभ्यास के दौरार शरीर के ऊपरी हिस्सों में रक्त का संचार ठीक रहता है, साथ ही हार्मोन्स को बढ़ावा देने के लिए भी इस योग के अभ्यास को कारगर माना जाता है। बच्चों की हाइट को बढ़ाने के अलावा उनके बौद्धिक विकास के लिए भी शीर्षासन योग का अभ्यास करना विशेष लाभकारी हो सकता है।
विज्ञापन

4 of 4
ताड़ासन योग से सेहत को होने वाले लाभ - फोटो : Pixabay
पर्वतासन योग से मिलता है लाभ

ताड़ासन या पर्वतासन मुद्रा आपके शरीर की सभी बड़ी मांसपेशियों को फैलाने में मदद करती है। शरीर द्वारा ग्रोथ हार्मोन के निर्माण को बढ़ावा देने में इस आसन से मदद मिल सकती है। सिर से लेकर पैर तक की मांसपेशियों की स्ट्रेचिंग के साथ शरीर की लंबाई को बढ़ावा देने, शारीरिक संतुलन को ठीक रखने और एकाग्रता-स्थिरता को बनाए रखने में इस योग के अभ्यास की आदत फायदेमंद हो सकती है। पर्वतासन योग को शारीरिक और मानसिक दोनों तरह की सेहत को फिट बनाए रखने में कारगर माना जाता है।


------------------
नोट: यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें