फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Tips: सेहत के लिए फायदेमंद है खीरा, पर इससे होने वाले साइड-इफेक्ट्स से कहीं अनजान तो नहीं हैं आप?

Fri, 09 Sep 2022 12:29 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
खीरा खाने के फायदे और नुकसान - फोटो : Getty Images
खीरा को अध्ययनों में शरीर के लिए बेहद फायदेमंद सब्जी के रूप में बताया गया है। निर्जलीकरण की समस्या को दूर करने से लेकर कई प्रकार के पोषक तत्वों की प्राप्ति के लिए इसका सेवन करना लाभकारी माना जाता है। चूंकि इसमें कैलोरी, फैट, कोलेस्ट्रॉल और सोडियम आदि की मात्रा कम होती है, ऐसे में यह हमारी सेहत के लिए और भी कई तरीकों से फायदेमंद हो सकता है। खीरे से शरीर को होने वाले फायदों को जानने के लिए किए गए अध्ययनों में पाया गया कि इसमें विटामिन-के, विटामिन-डी जैसे पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा होती है, जो शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बहुत जरूरी है।

डायबिटीज से लेकर हृदय रोग और हड्डियों को स्वस्थ बनाए रखने तक के लिए खीरे का सेवन करना हमारी सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है। इसके अलावा इसकी हाइड्रेशन क्वालिटी आंतों को स्वस्थ बनाए रखने, कब्ज को रोकने, किडनी की पथरी से बचाने में आपकी मदद कर सकता है। पर इन सब फायदों के अलावा क्या आप जानते हैं कि खीरे के कुछ साइड-इफेक्ट्स भी हो सकते हैं, जिसके कारण आपको परेशान होना पड़ सकता है।

आइए जानते हैं कि खीरा खाने से क्या फायदे और क्या साइड-इफेक्ट्स होने का जोखिम रहता है? इस बारे में सभी लोगों को जानकारी होना जरूरी माना जाता है।
विज्ञापन

2 of 5
खीरा से होने वाले स्वास्थ्य लाभ - फोटो : पिक्साबे
कई प्रकार के पोषक तत्वों से भरपूर है खीरा

आहार विशेषज्ञ बताते हैं कि खीरा, पानी के साथ-साथ फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस और पोटैशियम जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसके अलावा इसमें विटामिन-बी, विटामिन ए, और एंटीऑक्सीडेंट की विस्तृत श्रृंखला भी होती है, जिससे शरीर को कई प्रकार के लाभ हो सकते हैं। एंटीऑक्सिडेंट, शरीर को मुक्त कणों के कारण होने वाली समस्याओं से बचाने में मदद करते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
खीरा की पोषकता के बारे में जानिए - फोटो : getty images
कई तरह की बीमारियों में खीरे के लाभ

शोधकर्ताओं ने पाया कि खीरा खाना डायबिटीज वाले लोगों के लिए अच्छा आहार विकल्प हो सकता है। खीरा, मधुमेह को नियंत्रित करने और इसके जोखिमों की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। इसमें ऐसे पदार्थ होते हैं जो रक्त शर्करा को कम करने में भी मदद कर सकते हैं। एक अध्ययन में पाया गया कि खीरे के छिलके ने चूहों में मधुमेह के लक्षणों को प्रबंधित करने में मदद की। यह इसके एंटीऑक्सीडेंट वाले गुणों के कारण होता है। इसके अलावा खीरा में पाया जाने वाला पोटैशियम और मैग्नीशियम, इसे हृदय रोगियों के लिए उपयुक्त आहार बनाता है।

4 of 5
रक्त के थक्के बनने की समस्या के बारे में जानिए - फोटो : Pixabay
अधिक खीरा खाने से हो सकती है ब्लड क्लॉटिंग

शोधकर्ता बताते हैं, खीरा में विटामिन-के की मौजूदगी इसे काफी खास बनाती है, पर बहुत अधिक खीरा खाने से शरीर में इस विटामिन की मात्रा बढ़ सकती है जिसके कारण रक्त के थक्के बनने का खतरा रहता है। जो लोग रक्त को पतला करने वाली दवाओं का सेवन करते हैं, उन्हें डॉक्टर से परामर्श किए बिना बहुत अधिक मात्रा में खीरा खाने से बचना चाहिए। विटामिन-के ब्लड क्लॉटिंग के लिए आवश्यक माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एलर्जिक प्रतिक्रियाओं के बारे में जानिए - फोटो : iStock
हो सकती है एलर्जी की दिक्कत

कुछ लोगों ने अधिक मात्रा में खीरा खाने के बाद एलर्जिक प्रतिक्रियाओं के बारे में सूचना दी है। डॉक्टर्स कहते हैं यदि आपको पहले से ही कोई एलर्जी जैसे हीव्स,  इंफ्लामेशन, सांस लेने में दिक्क्त जैसी समस्या है तो ऐसी स्थितियों में खीरे का अधिक सेवन दिक्कतों को बढ़ाने वाला हो सकता है। हमेशा संयमित मात्रा में ही खीरा खाएं, अधिक लाभ के लिए इसका ज्यादा सेवन करना हानिकारक हो सकता है।



----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें